{"_id":"674d8ca7d7b3a1217d0a98d5","slug":"regional-legal-manager-of-bank-of-india-nitin-mohan-sharma-passed-upsc-exam-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बीओबी के क्षेत्रीय विधि प्रबंधक नितिन ने की यूपीएससी परीक्षा पास, अभियोजन अधिकारी पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बीओबी के क्षेत्रीय विधि प्रबंधक नितिन ने की यूपीएससी परीक्षा पास, अभियोजन अधिकारी पद पर चयन
Mon, 02 Dec 2024 04:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:02 PM IST
सार
17 से 20 सितंबर तक आयोजित साक्षात्कारों के आधार पर लोक अभियोजक पद पर नियुक्ति के लिए अंतिम 48 उम्मीदवारों की सूची 28 सितंबर को जारी की गई, जिसमें नितिन शर्मा ने सफलता पाई।
विज्ञापन
यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद नितिन मोहन शर्मा का स्वागत
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय विधि प्रबंधक रहते हुए हाथरस में सादाबाद के निवासी नितिन मोहन शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है। उन्हें अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में लोक अभियोजक पद पर तैनाती मिल सकती है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक जगदीश मोहन शर्मा के छोटे बेटे नितिन मोहन शर्मा का चयन संघ लोक सेवा आयोग से अभियोजन अधिकारी पद के लिए हुआ है। नितिन मोहन शर्मा अलीगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में क्षेत्रीय विधि प्रबंधक हैं। उन्होंने इस पद पर रहते हुए संघ लोक सेवा आयोग की लगातार तैयारी की। 17 से 20 सितंबर तक आयोजित साक्षात्कारों के आधार पर लोक अभियोजक पद पर नियुक्ति के लिए अंतिम 48 उम्मीदवारों की सूची 28 सितंबर को जारी की गई, जिसमें नितिन शर्मा ने सफलता पाई। उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में नियुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
नितिन मोहन शर्मा के यूपीएससी में सफलता पाने के बाद जगह-जगह पर स्वागत किया गया। नितिन मोहन शर्मा ने बताया कि लगातार ईमानदारी से तैयारी हर सफलता की चाबी है। कभी हार नहीं माननी चाहिए और बिना शार्टकट अपनाए सुव्यवस्थित ढंग से तैयारी करते रहना चाहिए।
विज्ञापन