फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Regarding reservation in AMU

एएमयू पर रार: इंतजामिया ने कहा, प्रवेश में किसी के लिए आरक्षण नहीं, विवि ने स्पष्ट किया अपना रुख

Tue, 12 Nov 2024 10:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:56 AM IST
सार

9 नवंबर को खैर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सिटी में आरक्षण दिए जाने की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार के अनुदान से यूनिवर्सिटी संचालित होती है, तो उसके नियम-कानून मानने में पीछे क्यों हट रही है।

विज्ञापन
Regarding reservation in AMU
डीएस डिग्री कॉलेज में एएमयू में आरक्षण को लेकर छात्र पंचायत को संबोधित करते बल्देव उर्फ शीटू चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ के एएमयू में आरक्षण की वकालत के बाद इस पर फिर से बहस छिड़ गई है। 11 नवंबर को डीएस कॉलेज में छात्रों ने पंचायत कर एएमयू में आरक्षण की मांग की है। इस बीच यूनिवर्सिटी इंतजामिया ने स्पष्ट किया है कि विवि में किसी के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। मुस्लिम छात्रों के लिए सीटें आरक्षित करने की खबरें झूठी और भ्रामक हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 9 नवंबर को खैर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सिटी में आरक्षण दिए जाने की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार के अनुदान से यूनिवर्सिटी संचालित होती है, तो उसके नियम-कानून मानने में पीछे क्यों हट रही है।
विज्ञापन


एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी सदस्य प्रो. आसिम सिद्दीकी ने कहा कि एएमयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश या भर्ती में कोई आरक्षण नहीं देता है। विवि से संचालित स्कूलों से पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक आंतरिक कोटा प्रणाली है। इसके लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाती हैं, चाहे उनका धर्म या आस्था कुछ भी हो, बशर्ते कि छात्र पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। उन्होंने कहा कि एएमयू में मुस्लिम उम्मीदवारों के लिए सीटें आरक्षित करने की खबरें झूठी और भ्रामक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएस कॉलेज में पंचायत कर छात्रों ने की आरक्षण की वकालत

उधर, एएमयू में आरक्षण को लेकर हिंदू छात्र नेताओं ने डीएस कॉलेज में छात्र पंचायत की। छात्र नेता जय यादव ने कहा कि देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है, जहां संविधान के नियमों को ताक पर रखकर पिछड़े व एससी के विद्यार्थियों का आरक्षण का हक मारा जा रहा है। धार्मिक आधार पर आरक्षण एएमयू के अंदर दिया जा रहा है।

एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने एएमयू में आरक्षण को लेकर रहेंगे। केंद्र सरकार को संसद से कानून पारित कर अल्पसंख्यक स्वरूप की मांग को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। छात्र पंचायत में एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज सहित अन्य कॉलेज के ललित चौहान, राज सिंह, प्रशांत माहौर, देवेंद्र, नितिन कुमार, मनोज कुमार, दीपक, अमित, विजय, हिमांशु, शुभम कुमार, निहाल शर्मा आदि छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed