फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Record one crore people got vaccinated in Mandal

अलीगढ़ः मंडल में रिकॉर्ड एक करोड़ कोविड रोधी टीकाकरण

Tue, 25 Jan 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Record one crore people got vaccinated  in Mandal
डॉ एसके उपाध्याय। एडी हेल्थ, अलीगढ़ मंडल - फोटो : CITY OFFICE
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले उत्तर प्रदेश ने 25 करोड़ कोविड रोधी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया है, जो देश में सर्वाधिक है। इसमें एक करोड़ टीकाकरण का योगदान अलीगढ़ मंडल के चार जनपदों का है। मंडल ने मंगलवार को एक करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
कोरोना की भयावह स्थिति के बीच 16 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। उसी समय स्पष्ट हो गया था कि इस महामारी से टीका ही बचाएगा। एक साल नौ दिन बाद मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर एक करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। महामारी के दौर में टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखा गया।
विज्ञापन

अधिकारी बोले -
खुशी की बात है कि आज ही के दिन प्रदेश ने 25 करोड़ एवं अलीगढ़ मंडल ने एक करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसमें चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मीं, प्रशासन, जन प्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही नागरिकों की बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसके उपाध्याय, एडी हेल्थ, अलीगढ़ मंडल
मंडल द्वारा आज एक करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया गया है। प्रदेश के 25 करोड़ के टीकाकरण में अलीगढ़ मंडल का योगदान एक करोड़ है। सबसे अधिक योगदान उन स्वास्थ्यकर्मियों की है, जिन्होंने पर्व-त्योहार एवं अवकाश के दिन काम कर अभियान को यहां तक पहुंचाया है।

- डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी
किस जिले में कितना टीका...
जिला कुल डोज प्रथम डोज दूसरी डोज
अलीगढ़ 4348646 96.4 प्रतिशत 58.2 प्रतिशत
हाथरस 1943858 95.4 प्रतिशत 68.9 प्रतिशत
एटा 2092306 94.9 प्रतिशत 65.6 प्रतिशत
कासगंज 1651262 97.1 प्रतिशत 60.7 प्रतिशत
प्रधानमंत्री ने कहा था... इस बीमारी ने तो बीमार को ही अकेला कर दिया
16 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। उस समय फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया था। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में भी दिखाया गया था। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखों से आंसू छलक पड़े थे। उन्होंने कहा था, इस बीमारी ने तो बीमार को ही अकेला कर दिया। मां रोती थी, लेकिन चाहकर भी कुछ नहीं कर पाती थी। बुजुर्ग पिता अस्पताल में अकेले हो गए। मृत्यु होने पर परंपरा के अनुसार अंतिम विदाई भी नहीं मिल सकी, जिसके वह हकदार थे। सोचकर मन सिहर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed