{"_id":"6418b7e8eabb70a3470dc024","slug":"reconciliation-between-bar-president-judicial-officer-work-boycott-withdrawn-aligarh-news-c-2-ali1009-72026-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बार अध्यक्ष-न्यायिक अधिकारी में सुलह, कार्य बहिष्कार वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बार अध्यक्ष-न्यायिक अधिकारी में सुलह, कार्य बहिष्कार वापस
Tue, 21 Mar 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:15 AM IST
सार
सोमवार से संबंधित कोर्ट के कार्य बहिष्कार का ऐलान था। इसे लेकर सोमवार को जिला जज द्वारा बार पदाधिकारियों व न्यायिक अधिकारी के मध्य वार्ता कर सुलह कराई गई।
विज्ञापन
वकील
- फोटो : pixabay
विस्तार
दीवानी में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष व एक न्यायिक अधिकारी के बीच बृहस्पतिवार को हुई नोकझोंक विवाद में सोमवार को जिला जज के हस्तक्षेप के बाद सुलह हो गई। इसके बाद बार एसोसिएशन की बैठक में संबंधित न्यायिक अधिकारी की कोर्ट के कार्य बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को बार अध्यक्ष संतोष कुमार वाशिष्ठ व एक न्यायिक अधिकारी के बीच कोर्ट में नोकझोंक हुई थी। जिसमें बार अध्यक्ष की ओर से न्यायिक अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसे लेकर शुक्रवार-शनिवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
सोमवार से संबंधित कोर्ट के कार्य बहिष्कार का ऐलान था। इसे लेकर सोमवार को जिला जज द्वारा बार पदाधिकारियों व न्यायिक अधिकारी के मध्य वार्ता कर सुलह कराई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बार के महासचिव दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला जज के हस्तक्षेप पर सुलह के बाद हुई बार की बैठक में कोर्ट के कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया गया है। इस बैठक में अध्यक्ष संतोष वाशिष्ठ, महासचिव दिनेश शर्मा, हरिमोहन सिंह, राजेश कुमार, नवीन प्रियदर्शी, अमोल पाराशर, संजय पाठक, सोनू मिश्रा, योगेश सारस्वत, लोकेश कुमार, अमित रावत, अनूप कौशिक, दीपक बंसल, प्रवीन नाथ शर्मा, राम प्रताप सिंह, केशव सिंह, कौशल बघेल, प्रतीक चौधरी आदि थे।
विज्ञापन