फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Recommendation Removal of Congress leader

वायरल वीडियो प्रकरणः कांग्रेस नेता के निष्कासन की संस्तुति

Tue, 09 Feb 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Recommendation  Removal of Congress leader
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके पार्टी पदाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद विक्की चौहान को संगठन से निष्कासित करने की संस्तुति की गई है। साथ ही पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने एक संयुक्त बैठक की। दोनों नेताओं ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता अपने घटते जनाधार से परेशान होकर चहेते कार्यकर्ताओं को आर्थिक सहयोग करके असंवैधानिक बयान दिलवा रहे हैं, जो निंदनीय है। दोनों ने बताया कि वायरल वीडियो मामले में पांच सदस्य समिति बनाई गई है, जिसमें पीसीसी सदस्य बीरी सिंह बंजारा, प्रदेश अल्पसंख्यक सभा के सचिव असद फारुख, शहर महामंत्री डॉ. सौरभ द्विवेदी, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, युवा कांग्रेसी नेता उदित अग्रवाल को नामित किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही प्रस्ताव पारित कर कांग्रेसी नेता विक्की चौहान की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिला प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी और प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित से की गई है। परवेज अहमद ने कहा कि कोई कितने भी बड़े पद पर हो अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह नाम का कोई व्यक्ति युवक कांग्रेस कमेटी में नहीं है। पांच सदस्यीय कमेटी जांच कर प्रदेश मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पूर्व पार्षद विक्की चौहान ने कहा कि वह कांग्रेसी हैं और रहेंगे। अगर जिला अध्यक्ष यह कहते हैं कि हम पार्टी के वफादार नहीं है तो उनकी यह बात सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के किसी नेता के दबाव में आकर चुप रहने वाले नहीं हैं। पार्टी की अनियमितताओं को उजागर करने के लिए वह अपना फर्ज अदा करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed