{"_id":"6a337e49b28844d4730c89ee","slug":"recognition-of-14-schools-in-aligarh-district-cancelled-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: बड़ी कार्रवाई, अलीगढ़ जिले के 14 विद्यालयों की मान्यता समाप्त, यहां देखें उन स्कूलों की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: बड़ी कार्रवाई, अलीगढ़ जिले के 14 विद्यालयों की मान्यता समाप्त, यहां देखें उन स्कूलों की लिस्ट
Thu, 18 Jun 2026 10:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:43 AM IST
सार
यूपी बोर्ड से संबद्ध जिन विद्यालयों में लंबे समय से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं हो रही थीं। ऐसे ही अलीगढ़ जिले के 14 स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। यहां देखें उन स्कूलों की लिस्ट, ताकि वहां प्रवेश आदि प्रक्रिया में न फंस सकें।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अलीगढ़ जिले के 14 स्ववित्तपोषित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त कर दी है। परिषद ने यह कार्रवाई शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य न होने और छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं में शामिल न होने के आधार पर की है।
विज्ञापन
परिषद की जांच में सामने आया कि संबंधित विद्यालयों में लंबे समय से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं हो रही थीं। जिन विद्यालयों की मान्यता समाप्त की गई हैं, उनमें बीपी गुप्ता हाईस्कूल अतरौली, एसएचपी सिंह इंटर कॉलेज गभाना, श्री एसपीएसएच सेकेंडरी स्कूल रामनगर, सरस्वती महादेवी हाईस्कूल ज्ञानपुर भोजपुर, श्री फूल सिंह हाईस्कूल बीजलपुर मादनपुर, एसकेजी हाईस्कूल शाहपुर थतोई इगलास शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा बीएन हाईस्कूल जट्टारी, श्री परमानंद सिंह हाईस्कूल आनंदपुर, एसएमएस हाईस्कूल हुसैनपुर डांडो, विश्वकर्मा इंटर कॉलेज टप्पल, श्री एसआर मेमोरियल हाईस्कूल सांकरा, एसएमटी जेडीआरएस हाईस्कूल खड़ौआ, डीकेएस मेमोरियल हाईस्कूल अतरौली, श्री जयराम सिंह हाईस्कूल नगला हंस बोनाई भी शामिल हैं। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन