फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Read Namaz in Mohalla's Mosques

ईद-उल-अजहा की नमाज मोहल्लों की मस्जिदों में पढ़ें : शहर मुफ्ती

Tue, 20 Jul 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Read Namaz in Mohalla's Mosques
शहर मुफ्ती खालिद हमीद। - फोटो : CITY OFFICE
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज मोहल्लों की मस्जिदों में पढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद बकरे का गोश्त, खाल या और गंदगी को सड़कों न डालें। दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। शहर मुफ्ती ने कहा कि पिछले दिनों ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में पढ़ने का एलान किया था, लेकिन कोविड-19 संक्रमण की वजह से वह अपना फैसला वापस ले रहे हैं।
विज्ञापन

अब इलाकों की मस्जिदों में ही ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी। शहर मुफ्ती ने कहा कि बेहतर होगा कि मस्जिद में 50 लोगों से ज्यादा लोग इकट्ठा न हों। अलबत्ता, सफ (पंक्ति) में दूरी और हर नमाज के बीच कम से कम दो फिट की दूरी होनी चाहिए। हाथ व गले से मिलने से परहेज करें। अगर कहीं पुलिस आती है तो उनसे बात करें, ताकि कहीं किसी भी तरह का टकराव पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed