फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rcshabndna pour love on the brother's wrist is tied ...

रक्षाबंधनः बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...

Fri, 19 Aug 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rcshabndna pour love on the brother's wrist is tied ...
रक्षाबंधनः बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है... - फोटो : महीपाल ‌सिंह
बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है...। इसी भावना को साकार करते बहन भाई के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने जहां भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और टीका लगाया तो वहीं भाइयों ने उन्हें सुरक्षा का संकल्प दिया। भाइयोें ने उन्हें गिफ्ट भी दिए। त्योहार के चलते सुबह से ही मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को तरह-तरह के गिफ्ट दिए। इस त्योहार को लेकर काफी तैयारी की गई थी। बाजार में तो मिठाई की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों पर ज्यादा भीड़ दिखाई नहीं दी, लेकिन वाहनों में जरूर आवागमन के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

7 करोड़ की मिठाई बिकी
इस त्योहार पर करीब 7 करोड़ की मिठाइयां बिक गई। इसमें घेवर, बर्फी, ड्राई फू ड्स आदि थे। वहीं 25 लाख की राखियों की भी बिक्री हो गई। 10 करोड़ करीब के गिफ्ट भी बिक गए, जोकि भाइयों ने बहनों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह लगे मेले
यहां अचल ताल, सराय लवरिया सहित कई स्थानों पर मेला लगा। इस मेले में काफी खरीदारी हुई। बच्चों ने झूला झूला तो महिलाओं ने भी विभिन्न आइटमों की खरीदारी की। खेल तमाशे वालों के अलावा खान-पान के भी काफी स्टॉल लगे थे। 
सर्व समाज की बहन बेटियों से बंधवाई राखी
अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं मृत्युभोज परित्याग मिशन ने गांव ज्वालागढ़ मे रक्षा बंधन पर सर्वसमाज की बहन, बेटियों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा इस बार यह शुरुआत है, अगली बार से कई गांव में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। क्षत्रिय महासभा के युवा मंडल अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने रामस्नेही धाम कॉलोनी में 31 पौधे लगाए। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, विश्व ब्राह्मण महा संघ के जिलाध्यक्ष एनडी कौशल, भाजपा नेता योगेंद्र पाल सिंह लालू, शल्यराज सिंह, क्षत्रिय महासभा के कमल प्रताप सिंह, शैलेंद्र पाल सिंह, नेम सिंह, अनुज प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र राणा, दुष्यंत सिंह, संदीप जादौन आदि मौजूद रहे।
दो घंटे रही रोडवेज बसाें में जबरदस्त भीड़
अलीगढ़। रक्षा बंधन के त्योहार पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक गांधीपार्क बस स्टैंड पर यात्रियाें की जबरदस्त भीड़ रही। बसों के अभाव में यात्री छतों पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। रोडवेज अफसरों ने यात्रियाें की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए दिल्ली रूट से बसाें को हटाकर कासगंज और आगरा रूट पर बसें बढ़ाई। उधर, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। जान जोखम में डालकर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन की छताें पर यात्रा करने को मजबूर थे यात्री। रेलवे सुरक्षा बल ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के महिला कोचों से पुरुष यात्रियाें को उतार कर दुबारा न बैठने की हिदायत दी। लोग टैंपो और अन्य वाहनों में सवार होकर त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।

गुरुवार सुबह से बसों में कुछ खास भीड़ नहीं थी लेकिन 10 बजे के बाद ही गांधीपार्क बस स्टैंड पर यकायक यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी। अधिकांश यात्री कासगंज और आगरा रूट के थे। भीड़ की जानकारी मिलते ही अलीगढ़ डिपो प्रभारी ठा. मुनेंद्र पाल सिंह अपनी टीम के साथ गांधीपार्क बस स्टैंड पर पहुंच गए। जिन्हाेंने दिल्ली रूट पर बसों की संख्या को घटाते हुए कासगंज और आगरा रूट पर बसें अतिरिक्त लगाई, जिसके बाद भीड़ कम हुई। दो घंटे तक बसों में लगातार यात्रियों की मारामारी रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed