{"_id":"652af16909cf3513ae0e3208","slug":"ravana-dahan-on-26th-october-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रावण दहन 26 अक्तूबर को, दशानन लगाएगा ठहाका, तीर लगते ही निकलेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रावण दहन 26 अक्तूबर को, दशानन लगाएगा ठहाका, तीर लगते ही निकलेगा खून
Sun, 15 Oct 2023 03:22 AM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 03:22 AM IST
सार
इन पुतलों को बुलंदशहर का एक मुस्लिम परिवार तैयार कर रहा है। इस परिवार की तीसरी पीढ़ी पुतले बना रही है। परंपरा के अनुसार, दशहरे पर राम द्वारा रावण से युद्ध करने के बाद कुंभकर्ण और मेघनाद का वध किया जाता है। इसके उपरांत पुतलों का दहन किया जाता है।
विज्ञापन
रावण दहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की रामलीला में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले खास होंगे। नुमाइश मैदान पर आयोजित होने वाले दशहरा मेले में रावण का पुतला ठहाका लगाएगा। प्रभु श्रीराम का तीर लगते ही रावण की आंखों एवं छाती से खून निकलेगा। तीनों पुतले ठहाके लगाने के साथ ही अपनी गर्दन भी चारों ओर घुमाएंगे। उनकी गर्जना से पूरा मैदान गूंज उठेगा। इन पुतलों को करीब चार लाख रुपये में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन पुतलों को बुलंदशहर का एक मुस्लिम परिवार तैयार कर रहा है। इस परिवार की तीसरी पीढ़ी पुतले बना रही है। परंपरा के अनुसार, दशहरे पर राम द्वारा रावण से युद्ध करने के बाद कुंभकर्ण और मेघनाद का वध किया जाता है। इसके उपरांत पुतलों का दहन किया जाता है। रावण का पुतला तैयार करने वाले कारीगर अशफाक ठेकेदार निवासी दानपुर डिबाई बुलंदशहर ने बताया कि जब वह दस वर्ष के थे, तब से अब्बा गफूर के साथ पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। अलीगढ़ में सातवीं बार पुतले तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा नागपुर, मुंबई, गुजरात, दिल्ली आदि राज्यों में रावण आदि के पुतले तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन
अशफाक ने बताया कि इस बार महंगाई काफी बढ़ चुकी है। पुतलों के अलावा सोने की लंका तैयार करने का भी ठेका मिला है। नयनाभिराम आतिशबाजी भी होगी। रावण ठहाके लगाएगा और उसकी गर्दन भी चारों ओर घूमेगी। तीर लगते ही शरीर एवं आंखों से खून भी निकलेगा। उन्होंने बताया कि पुतलों का निर्माण करने में परिवार के 12 सदस्य जुटे हुए हैं। अलीगढ़ में ही नरोरा के रावण का पुतला भी तैयार किया जा रहा है।