फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ravan kidnapped from Ramlila ground

अरे! रामलीला मैदान से रावण का हो गया अपहरण

Sun, 25 Oct 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ravan kidnapped from Ramlila ground
रामायण में माता सीता का अपहरण हुआ था। मगर, अलीगढ़ में तो उनके अपहरणकर्ता रावण का ही अपहरण हो गया। शनिवार रात को रामलीला मैदान से गायब हुए रावण के पुतले के संबंध में जैसे ही शहरवासियों को खबर लगी। पहले तो सभी दंग रह गए, लेकि न लोगों ने जानकारी की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर लोग चटकारे भरे संदेश वायरल करने लगे। व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी यह खबर आग की तरह फैल गई। जिन लोगों ने अपने बच्चों को पुतला दहन कार्यक्रम दिखाने का वायदा किया था, उन्होंने अपना प्रोग्राम रद्द कर दिया।
विज्ञापन

इधर, इस घटना को लेकर लोगों ने अपना रोष भी जाहिर किया और इसे एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ तक करार देते हुए जिला पुुलिस और प्रशासन को आड़े हाथों ले लिया। वायरल हो रहे संदेशों को देख पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीएम ने खुद इस मामले पर पूरी निगाह बना ली। भाजपा नेताओं के रामलीला मैदान पर पहुंचने पर तत्काल अधिकारियों को भी रवाना किया गया। मौके पर जुटे लोगों को प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तमाम जतन कर समझा बुझाकर शांत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed