{"_id":"60ac0aeb8ebc3efbc93bdf24","slug":"ration-distribution-will-be-done-from-29-to-31-under-one-nation-one-card-scheme-city-office-news-ali263848633","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन नेशन वन कार्ड स्कीम के तहत 29 से 31 तक होगा राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन नेशन वन कार्ड स्कीम के तहत 29 से 31 तक होगा राशन वितरण
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से कोरोना काल में मई के दूसरे पखवाड़े में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को बांटे जा रहे नि:शुल्क राशन का लाभ बाहरी राज्यों/जिलों के लोग भी ले सकते हैं। 29 से लेकर 31 मई तक वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम के तहत राशन का वितरण होगा।
इतना ही नहीं, अगर किसी लाभार्थी का आधा परिवार उसके गृह जनपद और आधा परिवार अलीगढ़ में निवास कर रहा है तो वह आधे परिवार का राशन अपने गृह जनपद में बने राशन कार्ड के नंबर को बताकर भी यहां राशन ले सकता है। बशर्ते उनके हिस्से का राशन परिवार ने वहां पर न लिया हो। हालांकि दिल्ली, असम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के लोगों को इस सुविधा से वंचित रखा जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी 1351 कोटेदारों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इन सभी को ऑनलाइन एप ‘मेरा राशन एप’ से भी जोड़ दिया गया है। कोटेदारों को आदेश है कि अगर कोई लाभार्थी अपना राशन कार्ड नहीं प्रस्तुत कर पाता है तो उससे सिर्फ राशन कार्ड नंबर पूछा जाए।
विज्ञापन
उक्त नंबर को पीओएस मशीन में फीड करते ही उसके राशन कार्ड का विवरण आ जाएगा। पात्रता के आधार पर उसको प्रदेश सरकार की ओर से मुहैया कराए जा रहे सरकारी दर पर अनाज व अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। पूर्ति अधिकारी के मुताबिक राशन कोटेदार की दुकान को तलाशने के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
सभी कोटेदारों को ‘मेरा राशन एप’ पर ऑनलाइन कर दिया गया है। इस एप को मोबाइल में डाउनलोड करना है। इसमें राशन कार्ड का नंबर डालते ही वह लोकेशन ट्रेस करते हुए नजदीकी कोटेदार का पता दर्शाने के साथ ही जीपीएस की मदद से वहां पहुंचने का रास्ता भी बताएगा। यह एप उन लोगों के लिए बेहद सहूलियत भरा है, जो गैर जिले या गैर प्रांत से आकर अलीगढ़ में अस्थाई तौर पर रह रहे हैं।