फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape of teenage girl after entering the house, report filed

Aligarh News: भूसा ढोने के पैसे देने के बहाने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
सार

युवक घर पर भूसा ढोने के पैसे देने के बहाने से आया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया, लेकिन 16 मई को परिजनों को पूरी बात बताई।

विज्ञापन
Rape of teenage girl after entering the house, report filed
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घर में किशोरी को अकेला पाकर युवक ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी घर पर भूसा ढोने के पैसे देने के बहाने से आया था। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। किशोरी ने बुधवार को घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया, लेकिन 16 मई को परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मई की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब उनकी 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। मौका पाकर हामिदपुर निवासी रामगोपाल भूसा ढोने के पैसे देने के बहाने से घर में आया और उसने पुत्री को दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया कि वह उसको जान से मार देगा।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है। घटना के बाद से 35 वर्षीय आरोपी युवक फरार है। टप्पल थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed