{"_id":"62e981a02c070d09780fe3ed","slug":"rape-of-a-girl-who-went-to-the-farm-aligarh-news-ali297381621","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: खेत पर गई युवती से दुष्कर्म का मामला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: खेत पर गई युवती से दुष्कर्म का मामला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 03 Aug 2022 01:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:47 PM IST
सार
मुकदमे के अनुसार युवती शौच के लिए गई थी। तभी नामजद रनवीर व राजेश उर्फ अजेरा वहां मिले। दोनों ने युवती से अभद्रता शुरू कर दी। जब उसने विरोध दर्ज कराना शुरू किया तो वे उसे खींचकर खेत में ले गए। जहां राजेश ने दुष्कर्म किया और रणवीर निगरानी करता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जवां क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दस दिन पुरानी इस घटना के मुकदमे में गांव के दो आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना 23 जुलाई की बताई गई है। मुकदमे के अनुसार युवती शौच के लिए गई थी। तभी नामजद रनवीर व राजेश उर्फ अजेरा वहां मिले। दोनों ने युवती से अभद्रता शुरू कर दी। जब उसने विरोध दर्ज कराना शुरू किया तो वे उसे खींचकर खेत में ले गए। जहां राजेश ने दुष्कर्म किया और रणवीर निगरानी करता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान रणवीर ने छेड़खानी की। बाद में शोर शराबे पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसी बीच पीड़ित की बहन वहां आ गई। शुरुआत में उन्होंने घटना किसी को नहीं बताई। मगर बाद में परिवार से सहमति के बाद थाने पहुंचे। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म की कोशिश
अकराबाद क्षेत्र में खेत पर गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की गई। शिकायत में महिला ने बताया कि रविवार को वह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी । तभी गांव के युवक ने वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर पर धमकी देते हुए भाग गया। मामले में एसएसपी ने निर्देश दिए हैं।