फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ranji Trophy: Rinku reached second place to score runs

रणजी ट्रॉफी: रन बनाने में दूसरे स्थान पर पहुंचे रिंकू

Wed, 16 Jan 2019 01:56 AM IST
राजेश सिंह इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Rinku reached second place to score runs
रिंकू सिंह क्रिकेटर। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
 रणजी ट्रॉफी 2018-19 में रन बनाने में देश में अलीगढ़ की रन मशीन रिंकू सिंह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रिंकू ने क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 150 रन की पारी खेलकर 2018-19 सीजन में 953 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। हालांकि, उन्हें इस मैच में 1000 रन पूरा न कर पाने का मलाल भी है।


उत्तर प्रदेश के खब्बू बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने 10वें मैच में 953 रन बनाकर देश में सर्वाधिक रन बनाने वाले सिक्किम के बल्लेबाज मिलिंद कुमार (1331) से पीछे हैं। घरेलू ट्रॉफी के दिग्गज बल्लेबाज व पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर से भी रिंकू सिंह रन के मामले में काफी आगे हैं। रिंकू ने इस सीजन में चार शतक ठोंके हैं। हालांकि, दो बार 149 रन पर आउट हो गए। सर्विसेज के खिलाफ 163 नाबाद, त्रिपुरा व आसाम के खिलाफ 149-149 रन पर आउट हो गए। मगर, क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 150 रन बना डाले। रिंकू ने बताया कि टीम के लिए मुश्किल वक्त में शतक जमाकर काफी खुश हूं। 
विज्ञापन



साथी खिलाड़ी प्रियम के साथ अच्छी साझीदारी रही। अपने ऊपर दबाव महसूस नहीं होने दिया। 150 रन बनाने के बाद अति आत्मविश्वास में आकर गलत शॉट खेलकर आउट हुआ, नहीं तो इस सीजन मेें एक हजार रन बना लेता। पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली ने बताया कि रिंकू सिंह अलीगढ़ का पहला क्रिकेटर हैं, जिसने 900 से ज्यादा रन एक सीजन में बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रिंकू को बधाई देने वालों का लगा तांता ः शहर की शान रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते 150 रन की शानदार पारी खेली। जादौन राइडर्स के संचालक अर्जुन सिंह फकीरा, रिंकू सिंह के कोच मसूदुज्जफर अमीनी व मित्र मोहम्मद जीशान ने रिंकू सिंह को अच्छी बल्लेबाजी के लिए बधाई दी है। रिंकू के समर्थक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। साथ ही उनके अच्छे भविष्य की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed