फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ram temple case will be honored by court order - Rana

राम मंदिर मामले में न्यायालय के आदेश का किया जाएगा सम्मान-राणा

Tue, 04 Dec 2018 01:42 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 04 Dec 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ram temple case will be honored by court order - Rana
बीजेपी, शामली, सुरेश राणा - फोटो : self
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने राम मंदिर निर्माण के मसले पर दोहराया कि राम मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। उसके निर्माण के मामले में न्यायालय के आदेश का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने विपक्षियों पर बेवजह हो-हल्ला मचाने का आरोप जड़ते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर वे बेवजह सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कई दिनों से गरमा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रकरण की जांच के आदेश दिये गए हैं। डीएम स्तर से जांच चल भी रही है। रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चाहे उसका कद कितना ही बड़ा क्यों न हो। 
विज्ञापन


प्रेस से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हमारा सारा ध्यान विकास पर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में जिले के एकमात्र स्टेडियम का कायाकल्प हुआ है। शूटिंग रेंज में जहां खिलाड़ियों से प्रशिक्षण के नाम पर 800 से 1000 रुपये तक लिये जाते थे अब खिलाड़ियों को मात्र 125 रुपये में प्रशिक्षण मिल रहा है। भूमाफिया के मामले में जिला प्रशासन ने बेहतर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अफसरों ने प्रशंसनीय काम किया है। इसका आम जनता को वर्षों से इंतजार था। जनपद प्रभारी सुरेश राणा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति के पास अपना आवास हो। प्रदेश और जिले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

इस सपने को पूरा करने में मुख्यमंत्री के विशेष योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के मामले में मै अलीगढ़ की जनता की तरफ से उन्हें बधाई देना चाहता हूं। भूमाफिया के कार्यक्रमों में शिरकत करने के सवाल को वह टाल गए। 

मुझे नहीं मिला कार्यक्रम का न्यौता-राजवीर दिलेर 
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में उस समय सनसनी फैल गई जब देरी से पहुंचे इगलास विधायक राजवीर दिलेर ने प्रभारी मंत्री सुरेश राणा से शिकायत की कि उन्हेें बैठक में भाग लेने का न्यौता ही नहीं मिला। इस वजह से वह देरी से आए हैं। मौके पर मौजूद सीडीओ दिनेश चंद्र ने सफाई दी कि उन्होंने डीएम कार्यालय से सभी सांसद एवं विधायकों को न्यौता भेजा है। उन्हें किस वजह से नहीं मिला, इसकी जांच करायी जाएगी। 

कबीना मंत्री आज करेंगे मंडलीय समीक्षा
प्रदेश के मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग सत्यदेव पचौरी मंगलवार को सुबह 9:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह सुबह 11 बजे से एमएसएमई तथा 11:30 बजे खादी, हथकरधा, वस्त्रोद्योग एवं रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा करेंगे। दोपहर 2 बजे से डीएस कालेज आडीटोरियम में लघु उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित उद्यमी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


मंडलायुक्त 18 को करेंगे गांव खिटकारी एवं नगर पंचायत  कौड़ियागंज का निरीक्षण
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने बताया कि वह 18 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे जनपद गांव खिटकारी का निरीक्षण करने के उपरांत जन चौपाल लगाकर लाभार्थीपरक योजनाओं का सत्यापन करेंगे। सांय 4:30 बजे नगर पंचायत कौड़ियागंज का निरीक्षण कर जन चौपाल लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed