फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rally held to remove encroachment and farmers' problems

Aligarh News: अतिक्रमण हटाने व किसानों की समस्याओं को लेकर निकाली रैली, अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

Fri, 29 Dec 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2023 12:07 AM IST
सार

अलीगढ़-पलवल राजमार्ग स्थित अनाज मंडी परिसर में 15 दिसंबर से किसानों की समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। 

विज्ञापन
Rally held to remove encroachment and farmers' problems
अवैध अतिक्रमण को लेकर भाकियू टिकैट गुट के द्वारा निकल गई रैली - फोटो : स्वयं

विस्तार

खैर व जट्टारी में अवैध अतिक्रमण हटाने, सर्किल रेट बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भाकियू गुट 28 दिसंबर को विशाल रैली निकाली। इस दौरान भाकियू नेता सुंदर सिंह बलियान ने कहा कि विधायक और सांसद पर भूमाफिया का साथ देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलीगढ़-पलवल राजमार्ग स्थित अनाज मंडी परिसर में 15 दिसंबर से किसानों की समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बालियान ने खैर व जट्टारी को जाम से मुक्ति, अलीगढ़ जिले का सर्किल रेट बढ़ाने, ग्रेटर अलीगढ़ किसानों की सहमति से बनाने, किसानों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने सहित अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन


कहा की पीडब्ल्यूडी की सड़क पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर प्रशासन कार्रवाई करें। जिससे जाम में स्कूल के बच्चों की बसें व एंबुलेंस न फंसे। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष बप्पान चौधरी, पवन चौधरी, रोहिताश चौधरी, ओपी कमांडो, बतेजबहादुर, देवेंद्र सिंह, विमल तोमर, मनु चौधरी, रुद्र सिंह, जावेद चौहान, प्रदीप चौधरी, विजय सिंह हरपाल सिंह, मंगल सिंह, वीरकारण फौजी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed