{"_id":"6a82260b56a6186bef04eee1","slug":"rajpur-industrial-city-to-be-established-at-a-cost-of-700-crore-aligarh-news-c-2-gur1004-1044420-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 700 करोड़ से बसेगी राजपुर इंडस्ट्रियल सिटी, सेमी कंडक्टर-खाद्य प्रसंस्करण के लगेंगे बड़े उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 700 करोड़ से बसेगी राजपुर इंडस्ट्रियल सिटी, सेमी कंडक्टर-खाद्य प्रसंस्करण के लगेंगे बड़े उद्योग
Mon, 17 Aug 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:35 AM IST
सार
राजपुर इंडस्ट्रियल सिटी सोफा नहर के पास तीन गावों की जमीन पर बसाई जाएगी। इसके लिए गांव सोफा, राजपुर और नारायणपुर में 1358 हेक्टेयर भूमि लेने के लिए किसानों से करार होगा।
विज्ञापन
एआई द्वारा बनाया गया राजपुर इंडस्ट्रियल सिटी का प्रस्तावित नक्शा।
- फोटो : एआई
विस्तार
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर सोफा नहर के पास राजपुर इंडस्ट्रियल सिटी को पहले चरण में 700 करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। 400 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार से और शेष 300 करोड़ रुपये के लिए हुडको से करार किया जाएगा। इस धनराशि से यहां पर भूमि अधिग्रहण के साथ आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने बताया कि उक्त धनराशि का आवंटन कराने का प्रयास जारी है। प्रदेश सरकार से मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के तहत 400 करोड़ रुपये की धनराशि मांगी गई है। 300 करोड़ रुपये हुडको से करार के माध्यम से लिए जाएंगे। धनराशि का आवंटन होते ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
राजपुर इंडस्ट्रियल सिटी सोफा नहर के पास तीन गावों की जमीन पर बसाई जाएगी। इसके लिए गांव सोफा, राजपुर और नारायणपुर में 1358 हेक्टेयर भूमि लेने के लिए किसानों से करार होगा। बीती 13 अगस्त को हुई एडीए बोर्ड की बैठक में भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। यहां पर सेमी कंडक्टर, फार्मा, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण के बड़े उद्योग लगेंगे। इन्वेस्ट यूपी के तहत बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश करने की समिति दी है।
विज्ञापन