फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajesh Agarwal a clean chit in the murder of Dharmendra Chaudhary

धर्मेंद्र चौधरी की हत्या में राजेश अग्रवाल को क्लीनचिट

Sun, 17 Jul 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Agarwal a clean chit in the murder of Dharmendra Chaudhary
हत्‍या
बिल्डर व बसपा नेता धर्मेंद्र चौधरी हत्याकांड में पार्टनरशिप में विवाद के बाद राजेश अग्रवाल पर लगे लांछन से उन्हें क्लीनचिट मिल गई है। धर्मेंद्र के परिवार की उस अपील को अदालत ने खारिज कर दिया है, जिसमें पार्टनरशिप में हिस्सा हड़पने के इरादे से राजेश अग्रवाल पर खुद भैय्याजी बन हत्या कराने का आरोप लगाते हुए राजेश को धारा 319 के तहत तलब करने का अनुरोध किया था। अदालत ने साक्ष्यों व बयानों के आधार पर इस अपील को कतई टिकने योग्य न मानते हुए खारिज कर दिया और साफ कहा है कि सुनी-सुनाई कहानी आधारित परिस्थितियों पर किसी को इस तरह हत्या जैसे संगीन अपराध में आरोपी बनाकर तलब नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

10 जनवरी 2015 को बारहद्वारी चौराहे पर धर्मेंद्र चौधरी की हत्या में पिता ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी कर हत्याकांड खोला। मगर आज तक पुलिस हत्या की वजह और कराने वाले का नाम नहीं खोल पाई। इस पर पिता व पत्नी आदि की ओर से अदालत में जब पैरवी शुरू हुई तो उन्होंने अपने धर्मेंद्र के पार्टनर व धर्मेंद्र की साझेदारी वाली कंपनी के सीएमडी राजेश अग्रवाल को भैय्याजी करार देते हुए धारा 319 (इस धारा में परिवार की अपील पर किसी ऐसे व्यक्ति को आरोपी मानकर तलब किया जाता है, जिसे कहीं न कहीं पुलिस विवेचना में लाभ मिला हो) के तहत तलब करने का अनुरोध किया। इस अपील पर धर्मेंद्र की पत्नी व पिता दोनों के बयान हुए।
विज्ञापन

बयानों व पुलिस द्वारा दाखिल की गई केश डायरी व अन्य गवाहों आदि के बयानों के आधार पर 12 जुलाई को अपर सत्र न्यायालय ने इस संदर्भ में अपना पांच पेज का आदेश दिया है। जिसमें अदालत ने धारा 319 को एक पेज में  विस्तृत रूप से परिभाषित किया है। साथ ही हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट व सीबीआई से जुड़े कई अहम  केसों की रुलिंगों का हवाला दिया है और अंत में कहा है कि खुद याची बयानों में इसे सुनी सुनाई कहानी व परिस्थिति जन्य साक्ष्य मान रहा है। बल्कि केश डायरी में राजेश अग्रवाल के खिलाफ न कोई साक्ष्य हैं और न उल्लेख है। ऐसे में राजेश अग्रवाल को आरोपी बनाकर तलब करने का आधार नहीं बनता। इस आधार पर अदालत ने धर्मेंद्र के परिवार की इस अपील को खारिज कर दिया है। बता दें कि इस हत्या के बाद से राजेश अग्रवाल व धर्मेंद्र के परिवार में हिस्सेदारी को लेकर  विवाद खड़ा हो गया है और दोनों ओर से कई-कई मुकदमे व शिकायतें पुलिस व अदालत में किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed