फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajendra Kumar came to shoot AMU to show the color of Tehzeeb in the movie Mere Mehboob

फिल्म मेरे महबूब में तहजीब का रंग दिखाने के लिए एएमयू शूटिंग करने आए थे राजेंद्र कुमार

Sun, 12 Jul 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Kumar came to shoot AMU to show the color of Tehzeeb in the movie Mere Mehboob
एएमयू वीएम हॉल ऑडीटोरियम। - फोटो : CITY OFFICE
दीपक शर्मा
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विकार उल मुल्क हॉल हॉस्टल से प्रसिद्ध एक्टर जुबली कुमार यानी राजेंद्र कुमार की भी यादें जुड़ी हुई हैं। 12 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि पर यहां के रहने वाले छात्र उन्हें याद कर उठते हैं। यहां के शानदार ऑडिटोरियम हॉल में राजेंद्र कुमार की प्रसिद्ध फिल्म मेरे महबूब की शूटिंग हुई थी। उस समय राजेंद्र कुमार भी यहां आए थे। आवासीय हॉल में रहने वाले लाइब्रेरी साइंस के शोध छात्र मोहम्मद शिकोह कहते हैं अपने बुजुर्ग सीनियर छात्रों से उन्होंने उस समय की यादों को सुना है। बहुत अच्छा लगता है यह सुनकर कि हमारा यह हॉस्टल बॉलीवुड के साथ भी जुड़ा रहा है।
मेरे महबूब फिल्म 1963 में रिलीज हुई थी और जबरदस्त सफल फिल्म साबित हुई। इसमें राजेंद्र कुमार ने अनवर नाम के युवक का किरदार निभाया है जो एएमयू का छात्र है। राजेंद्र कुमार ने इसमें एएमयू की पहचान कहे जाने वाले लिबास, शेरवानी को भी खूब पहना है। एएमयू के इतिहास मामलों के जानकार डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि फिल्म में तहजीब और नफासत दिखाने के लिए खास तौर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को चुना गया। क्योंकि यहां के माहौल में एक अदब की फिजा है। फिल्म का एक गीत 'मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम' वीएम हाल के ऑडिटोरियम में शूट किया गया। यह भी जबरदस्त हिट साबित हुआ।
विज्ञापन

वीएम हाल के केयर टेकर एहसान वारसी कहते हैं हम इस ऑडिटोरियम का दिल से ख्याल रखते हैं। एक एक चीज को करीने से सहेज कर रखते हैं। यही वजह है कि आज तकरीबन 90 साल बाद भी हॉल अपनी पुरानी रंगत में बना हुआ है। यह सुनकर और सोच कर बहुत खुशी होती है कि बॉलीवुड की शख्सियतों का यहां से जुड़ाव रहा है। इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के तमाम छात्रों ने अलग-अलग तरह से भारतीय सिनेमा में अपना योगदान दिया है। यूनिवर्सिटी के छात्र रहे मुजफ्फर अली, प्रो. शहरयार, एएमयू में शिक्षक रहे डॉ. राही मासूम रजा, नसरुद्दीन शाह आदि तमाम लोग हैं, जिन्होंने एएमयू से निकलकर अपनी योग्यता बॉलीवुड में साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed