फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajdhani bus service from Aligarh to Delhi started

अच्छी खबर: अलीगढ़ से दिल्ली की राजधानी बस सेवा शुरू, इसमें होंगी 52 सीटें, यह है किराया और आने-जाने का समय

Tue, 06 Jun 2023 04:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 04:10 AM IST
सार

अलीगढ़ एवं बुद्धविहार डिपो की दो जोड़ी बसों का संचालन गांधीपार्क बस स्टैंड से होगा। सुबह सात बजे पहली एवं आठ बजे दूसरी बस दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड को रवाना होगी, जो करीब ढ़ाई घंटे में सफर पूरा करेगी। प्रति यात्री 222 रुपये किराया होगा। 

विज्ञापन
Rajdhani bus service from Aligarh to Delhi started
राजधानी बस सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज की बसों से दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। अलीगढ़ से राजधानी बसों का संचालन शुरू हो गया है। दिल्ली तक तीन-तीन जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों के जरिए यात्री सुबह दिल्ली जाकर रात तक वापस अलीगढ़ आ सकेंगे। 

विज्ञापन


अलीगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अलीगढ़ एवं बुद्धविहार डिपो की दो जोड़ी बसों का संचालन गांधीपार्क बस स्टैंड से होगा। सुबह सात बजे पहली एवं आठ बजे दूसरी बस दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड को रवाना होगी, जो करीब ढ़ाई घंटे में सफर पूरा करेगी। प्रति यात्री 222 रुपये किराया होगा। 
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। गौर हो कि प्रदेश सरकार ने सभी जिला मुख्यालयों से राजधानी बस सेवा शुरू की है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया था। नई बसें बीएस-6 मानक की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed