{"_id":"614244298ebc3eb6c127db92","slug":"raja-mahendra-pratap-university-city-office-news-ali2732863105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः टेंट का सामान हटते ही शुरू हो जाएगा राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः टेंट का सामान हटते ही शुरू हो जाएगा राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक शर्मा
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का प्रस्तावित भवन और वहां दी जाने वाली शिक्षा-सुविधाओं पर पीएमओ ने भी अपने सुझाव दिए हैं। उन्हीं सुझावों पर सोमवार को दिल्ली से यहां आए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने खाका तैयार कराया। वे दो दिन तक रुके। उनके यहां रुकने के पीछे मकसद भव्य आयोजन की तैयारी कराने के साथ-साथ विश्वविद्यालय निर्माण से जुड़ी एजेंसी और उच्च शिक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिलाना था। ताकि शिलान्यास के बाद काम तेजी से शुरू हो सके। बुधवार को आयोजन स्थल पर टेंट हटाने का काम शुरू हो गया है। दो दिन बाद यहां निर्माण तेजी से शुरू कराने की तैयारी है।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद से डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा लगातार तीन बार अलीगढ़ आए। इस दौरान उन्होंने हर बार उच्च शिक्षा व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों संग शिलान्यास समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान त्रयोदशी संस्कार के दिन हुई बैठक में वे पीएमओ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तारीख मिलने का इशारा कर गए थे। कह गए थे कि शिलान्यास पीएम से कराया जाएगा। उसी अनुसार तैयारी शुरू कर दी जाएं। इसके दो दिन बाद ही पीएमओ से 14 सितंबर की संभावित तारीख दे दी गई थी और बाद में इसी तारीख को आना तय हो गया था। इसके बाद वे फिर 8 सितंबर को सीएम के साथ तैयारियां परखने भी आए। फिर आयोजन से दो दिन पहले वे दिल्ली गए। वहां पीएमओ में अब तक की तैयारियों का फीडबैक दिया और वहां से मिलने वाले सुझावों के अनुसार काम कराना तय किया।
इसी के चलते डिप्टी सीएम दिल्ली से 13 सितंबर की दोपहर ही यहां पहुंच गए। वे पहले आयोजन स्थल गए। वहां से सर्किट हाउस आकर रुके। सर्किट हाउस में उन्होंने पीएमओ से जुड़ा पूरा प्लान अधिकारियों से देर रात तक साझा किया और स्पष्ट किया कि पीएम व सीएम की इच्छा के अनुसार आयोजन के साथ-साथ यह विश्वविद्यालय भी बेहद भव्य बनना है। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण शुरू कराने के साथ वहां अन्य जरूरी संसाधनों से जुड़े निर्माण भी साथ कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ की पहचान बने दूसरा विश्वविद्यालय
डिप्टी सीएम की ओर से उच्च शिक्षा व पीडब्ल्यूडी वर्ल्ड बैंक अधिकारियों को साफ निर्देश हैं कि अलीगढ़ में बनने जा रहा यह दूसरा विश्वविद्यालय अलीगढ़ की पहचान बने। हमें पहले ही दिन से इस तरह की तैयारियों पर काम करना है। भवन के साथ-साथ संसाधन, शिक्षा व सुविधा आदि पर ध्यान रखकर हमें काम करना है। इसके लिए यहां अभी से भव्य वीसी लॉज, भव्य हॉस्टल, भव्य गेस्ट हाउस भी शामिल हैं।
दो दिन बाद काम शुरू होने की तैयारी
विश्वविद्यालय का शिलान्यास समारोह उसी स्थल पर हुआ है, जहां निर्माण शुरू होना है। मंगलवार को रैली के बाद वहां बुधवार को सफाई व टेंट हटाने का काम होता रहा। इस काम में दो दिन और लगने के संकेत हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि सफाई होते ही दो दिन बाद काम शुरू करा दिया जाए।
- अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की स्थापना केंद्र व प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टों में से एक प्रोजेक्ट है। खुद सीएम व डिप्टी सीएम इसकी बराबर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। आने वाले समय में देखने को मिलेगा कि यह विश्वविद्यालय अलीगढ़ को नई पहचान देगा। इसमें भवन निर्माण के साथ अभी से कई संसाधनों के निर्माण शुरू हो रहे हैं। भविष्य में एक बड़े मेडिकल कॉलेज की अभी से रूपरेखा तैयार है। उसे जल्द अमल में लाया जा सकता है।
- डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी