{"_id":"66cb645f7381efd1c70b042d","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-first-convocation-ceremony-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Convocation Ceremony: पहला दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को, तैयारियों के लिए बनाई ये समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Convocation Ceremony: पहला दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को, तैयारियों के लिए बनाई ये समितियां
Sun, 25 Aug 2024 10:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:35 PM IST
सार
दीक्षांत समारोह के लिए अलग-अलग समिति बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। सभी समिति के समन्वयकों को तैयारियों के संबंध में शेष कामों को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। 12 सितंबर को होने वाले इस समारोह को भव्यता देने के लिए 16 समितियां बनाई गई हैं। समिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए अलग-अलग समिति बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। उन्होंने सभी समिति के समन्वयकों को तैयारियों के संबंध में शेष कामों को जल्द पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ये हैं समिति और उनके समन्वयक
- पदक वितरण समिति में प्रो. कमल सिंह
- आमंत्रण समिति में प्रो. चंद्रवीर सिंह
- पंडाल निर्माण समिति में प्रो. सुभाष चौधरी
- स्वागत समिति में प्रो. कृष्णा अग्रवाल
- सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में प्रो. ब्रजरानी शर्मा
- शैक्षिक परिधान व उपाधि शुल्क समिति में प्रो. प्रदीप कुमार
- शैक्षिक परिधानों का निर्धारण व वितरण समिति में प्रो. नीता वार्ष्णेय
- शैक्षिक शोभायात्रा समिति में प्रो. अंजना कुमारी
- फोटोग्राफी, वीडियो व मीडिया समिति में प्रो. रोली अग्रवाल
- दीक्षांत भाषण व स्मारिका समिति में प्रो. इंदु वार्ष्णेय
- जलपान व भोजन समिति में प्रो. गीतिका सिंह
- प्रशासनिक समिति में डॉ. निर्मेश कुमार सेंगर
- संचालन समिति में प्रो. इंदु
- वाहन व्यवस्था समिति में प्रो. हरीश शर्मा
- अनुशासन समिति में डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय
- दूसरी स्वागत समिति के अध्यक्ष कुलपति