{"_id":"66d40f4214b065378b0556ed","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-exam-written-or-omr-sheet-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: स्नातक-परास्नातक की परीक्षा लिखित या ओएमआर शीट पर, यह होगा पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: स्नातक-परास्नातक की परीक्षा लिखित या ओएमआर शीट पर, यह होगा पैटर्न
Sun, 01 Sep 2024 12:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:23 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में अब तक परीक्षाएं ओएमआर शीट पर हो रहे थे। अब स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित (वर्णनात्मक प्रणाली) में कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कोरोना काल के बाद से परीक्षा अब तक ओएमआर शीट पर हो रही थी। हालांकि, स्नातक में सह पाठ्यक्रम (को-करिकुलर) की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इस सत्र में विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी।
विज्ञापन
प्रश्न पत्र तीन खंड में बांटे गए हैं। खंड-अ (अति लघु उत्तरीय) में पांच प्रश्न होंगे। हर प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों में देना होगा। खंड-ब (लघु उत्तरीय) में चार प्रश्न होंगे। इनमें दो प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर प्रश्न का उत्तर 250 शब्दों में देना होगा। खंड-स (दीर्घ उत्तरीय) में छह प्रश्न होंगे। इनमें तीन प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर प्रश्न का उत्तर 500 शब्दों में देना होगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन