फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rain in aligarh

भारी बारिश की संभावना पर नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

Fri, 14 Aug 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
rain in aligarh
दिवानी में हुआ जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
भारी बारिश की संभावना पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने नगर निगम के सभी विभागों को अलर्ट जारी किया है। महाप्रबंधक जल सुचेंद्र कुमार शर्मा, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय सहित सभी जोनल अधिकारियों व सह जोनल अधिकारियों को फील्ड में रहकर जल निकासी के लिए हर संभव प्रयास करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही राहत केंद्र भी शुरू करा दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने गुरुवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुई बारिश में शहर के गूलर रोड, शाहजमाल, सराय रहमान, छर्रा अड्डा, इगलास रोड, शक्तिनगर पोखर, गूलर रोड पोखर, आवास विकास पंपिंग स्टेशन, जमालपुर, रामघाट रोड, क्वार्सी बाईपास, कमालपुर, एटा चुंगी अचलताल, आगरा रोड सासनीगेट क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से चलाए जाने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर गरीब, असहाय, विस्थापित लोगों के लिए राहत केंद्र अपने पूर्व से संचालित शेल्टर होम में चालू करा दिए हैं। प्रभारी और सह प्रभारी शेल्टर होम को विश्राम करने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है। गांधी पार्क के निकट आगरा रोड, नगर निगम कांप्लेक्स के द्वितीय तल पर अस्थाई राहत केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि आगामी दिनों में भारी वर्षा के अनुमान को देखते हुए ऐेसे सभी लोगों से अपील है जिन्होंने अपने मकान तालाबों, पोखरों, गड्डों के आसपास अथवा निचले स्थानों में बना रखे है, तत्काल ऐसे स्थानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं, क्योंकि जल स्तर बढ़ने से इन क्षेत्रों में जनहानि एवं भवन हानि हो सकती है। नगर निगम द्वारा अपने समस्त संसाधनों से जल निकासी के हर संभव प्रयास किए जा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed