फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain hits vegetables hard... prices up, quality down

Aligarh News: सब्जियों पर बारिश की मार..बढ़े दाम, बिगड़ा स्वाद

Fri, 03 Jul 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 03 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rain hits vegetables hard... prices up, quality down
दुबे का पड़ाव स्थित सब्जी की दुकान। - फोटो : samvad
मानसून की बारिश ने जहां मौसम सुहाना किया है, वहीं सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले एक सप्ताह में टमाटर, प्याज, अदरक, धनिया और अन्य सब्जियों के दामों में तेज उछाल से गृहिणियां परेशान हैं।
विज्ञापन

प्याज 30 से बढ़कर 50 रुपये, टमाटर 40 से 60 रुपये, अदरक 200 से 300 रुपये, धनिया 160 से 300 रुपये और मूली 40 से 60 रुपये प्रति किलो हो गई है। गोभी 120 रुपये, लौकी 40 रुपये और कटहल 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

धनीपुर मंडी के फुटकर विक्रेता रामवीर ने बताया कि थोक बाजार में महंगी खरीद के कारण खुदरा कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। थोक व्यापारी राजू के अनुसार बारिश से कई क्षेत्रों से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है और परिवहन लागत बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहिणियों का दर्द ...

हर हफ्ते सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। पहले जितनी सब्जी 500 रुपये में आ जाती थी, अब उसके लिए 700-800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

- राधा गुप्ता निवासी हाथरस वाला पेंच

टमाटर, प्याज और धनिया जैसी रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी होने से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अब जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी करनी पड़ रही है।

- कंचन शर्मा निवासी किशनपुर

बच्चों की पढ़ाई, बिजली और गैस के खर्च के बाद अब सब्जियों पर भी ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है। इससे मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

- कविता मित्तल निवासी बेगमबाग

महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन आमदनी नहीं बढ़ रही। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में रसोई चलाना और मुश्किल हो जाएगा।
- मीनाक्षी निवासी दुबे का पड़ाव

सब्जियों के भाव ( प्रति किलो )

सब्जी, पहले, अब
गोभी, 100, 120
प्याज, 30 , 50
टमाटर, 40, 60
अदरक, 200, 300
धनिया, 160, 300
मूली, 40, 60
लोकी, 30, 40
कटहल, 50, 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed