फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain became a disaster no lightning in half the city overnight

Aligarh News: बारिश बनी आफत, आधे शहर में रात भर बिजली रही गुल

Tue, 24 Jan 2023 08:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 08:35 PM IST
सार

रात में बारिश के कारण स्वर्ण जयंती नगर, क्वार्सी, मैरिस रोड, लक्ष्मीबाई मार्ग, हाथरस अड्डा बिजलीघरों पर फाल्ट हुए, जिसके चलते आधे शहर का इलाका बिजली संकट के चलते अंधेरे में डूब गया।

विज्ञापन
Rain became a disaster no lightning in half the city overnight
बिजली गुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार देर रात हुई बारिश शहर की बिजली व्यवस्था पर आफत बनकर टूटी। आधे शहर में रात भर बिजली संकट रहा। कई इलाकों में तो सुबह तक आपूर्ति दुरुस्त कर ली गई। मगर कुछ इलाकों में फाल्ट दुरुस्त करने में दोपहर तक का समय लगा। आपूर्ति शुरू होने के बाद ही लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान बिजली संकट के चलते सुबह लोगों को पानी की दिक्कत भी उठानी पड़ी। इसके चलते दैनिक कार्य न होने के कारण लोग समय से नौकरी या व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नहीं पहुंच सके। 

विज्ञापन


इन इलाकों में रही समस्या
रात में बारिश के कारण स्वर्ण जयंती नगर, क्वार्सी, मैरिस रोड, लक्ष्मीबाई मार्ग, हाथरस अड्डा बिजलीघरों पर फाल्ट हुए, जिसके चलते आधे शहर का इलाका बिजली संकट के चलते अंधेरे में डूब गया। हालांकि, रात में ही बिजली विभाग की टीमों ने फाल्ट खोजने शुरू कर दिए थे, मगर सुबह होते-होते आपूर्ति शुरू हो सकी। कुछ इलाकों में आपूर्ति 8 बजे तो कुछ जगहों पर 9 बजे शुरू हो पाई। क्वार्सी व स्वर्ण जयंती नगर बिजलीघरों को आपूर्ति देने वाली 33 केवीए लाइन में भी समस्या आ गई। इन दोनों बिजलीघरों पर आपूर्ति 12 बजे के बाद ही शुरू हो पाई। नगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन बताते हैं कि शहर में बारिश के चलते छोटे बड़े कुछ फाल्ट हुए थे, जिन्हें दुरुस्त करा दिया गया और अब आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन


जीवीएम मॉल का केबिल बक्सा फुंका
बारिश के कारण रामघाट रोड पर पीएसी के पास जीवीएम मॉल का 33 केवीए लाइन का केबिल बक्सा फुंक गया। सुबह के बाद ही यहां आपूर्ति शुरू हो सकी। इधर, रामघाट रोड पर विकास भवन के पास एक फॉल्ट ने कई इलाकों की 11 केवीए लाइन की आपूर्ति प्रभावित की, जिससे आसपास के कई इलाके बिना बिजली के रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed