{"_id":"6ada80522c60d12de1008e67","slug":"devotees-were-overcome-with-emotion-upon-witnessing-the-shyam-engagement-ceremony-shyam-sagai-leela-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1096063-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्याम सगाई लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्याम सगाई लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
फूलों की होली खेलते राधा-कृष्ण के स्वरूप।
- फोटो : samvad
चिरंजीलाल इंटर कॉलेज में चल रहे श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में बृहस्पतिवार को श्याम सगाई एवं होली लीला का मंचन किया गया। सखियों ने राधाकृष्ण के साथ सामूहिक नृत्य किया। मयूर नृत्य की अनुपम छठा का दर्शन कराया।
राधाकृष्ण की प्रथम मिलन लीला एवं फाग खेलन बरसाने आए हैं श्री नटवर नंद किशोर, भजन के साथ फूलों की होली खेली गई। श्री कुंज बिहारी रासलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने ब्रज की लठमार होली की झांकी प्रस्तुत की। अतिथि पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने ठाकुर जी के स्वरूप का माल्यार्पण किया। पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय एवं कमेटी ने पूजन किया। महामंत्री प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, देवेंद्र गांधी, जुगल किशोर उपस्थित रहे।
प्रभु श्रीराम का राजतिलक हुआ
नगला बरौला की रामलीला में बृहस्पतिवार को प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने और अपने बंधुओं से मिलने की लीला मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। पात्रों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में रामायण जी की विश्राम आरती कराई गई। इसके बाद छोटे बच्चों का टैलेंट शो भी आयोजित किया गया। आचार्य पन्नालाल, डायरेक्टर योगेश राजपूत, छोटेलाल बघेल, राजवीर बघेल आदि मौजूद रहे।