{"_id":"60eb3e7c8ebc3ec2005c5677","slug":"railway-station-illuminated-with-solar-energy-saving-also-city-office-news-ali267859520","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से रेलवे स्टेशन जगमग, बचत भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से रेलवे स्टेशन जगमग, बचत भी
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से रेलवे स्टेशन जगमगा रहा है। यहां पर लगे 182.5 किलोवाट के सौर ऊर्जा प्लांट से वर्ष 2020-21 में 1.25 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया, जिससे रेलवे को चार लाख रुपये से अधिक का फायदा हुआ। रविवार को जंक्शन का निरीक्षण करने आए उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने इस उपलब्धि को साझा किया।
डॉ. शिवम शर्मा सुबह नौ बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म एक और दो का निरीक्षण किया। इसके बाद सौर ऊर्जा प्लांट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म तीन/चार पर लगे टीनशेड के ऊपर सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया है। इसकी क्षमता 182.5 किलोवाट है। मई 2018 में इसे स्थापित किया गया था।
रेलवे को वर्तमान में बिजली प्रति यूनिट 7.70 रुपये की पड़ रही है। जबकि सोलर पावर प्लांट से प्रति यूनिट खर्च करीब 5 रुपये आ रहा है। जंक्शन पर लगे इस प्लांट को हाई परफॉर्मिंग प्लांट का दर्जा मिला हुआ है। यहां कुल खपत के सापेक्ष पांच प्रतिशत बिजली का उत्पादन सोलर प्लांट से हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यहां .6 एकड़ जमीन कई हिस्सों में चिन्हित की गई है, जिस पर सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। सिटी साइड बिल्डिंग में भी सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। इस दौरान एसएस डीके गौतम, एसएसई पावर सप्लाई जीके यादव, एसएसई पावर सप्लाई देवेंद्र सिंह, सीएमआई हनुमान मीणा, आरपीएफ इंस्पेक्टर सीएस तोमर, सीआईबी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।