{"_id":"63a0c72a286e4129050bbeb4","slug":"railway-announced-special-tour-package-for-shri-jagannath-dham-yatra-city-office-news-ali3073074158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्री जगन्नाथ धाम यात्रा को रेलवे ने घोषित किया विशेष टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्री जगन्नाथ धाम यात्रा को रेलवे ने घोषित किया विशेष टूर पैकेज
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को से श्रीजगन्नाथ धाम, कोणार्क, भुवनेश्वर, काशी, वैद्यनाथ और गया की यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नये साल में 25 जनवरी को दिल्ली से चल कर ये ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ में ठहरेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन अपने आठ दिवसीय दौरे पर जाने के लिए तैयार है। इसमें सफर करने वाले श्रद्धालु चार धामों में से एक पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दौरा कर सकेंगे। इसके अलावा वाराणसी में काशी विश्वनाथ, बैजनाथ धाम और गया की यात्रा भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। एसी ट्रेन को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलाया लाएगा। एक फरवरी को वापसी होगी।
यात्रा का पहला पड़ाव प्राचीन शहर वाराणसी में होगा। जहां पर्यटक गंगा घाट और आरती के साथ काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर और कॉरिडोर का दौरा करेंगे। वाराणसी के बाद ट्रेन झारखंड के जशीडीह रेलवे स्टेशन जाएगी और पर्यटक वैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां से पुरी के लिए रवाना होगी, जहां पर्यटक दो रात होटल में बिताएंगे। पुरी में पर्यटक जगन्नाथ मंदिर, गोल्डन पुरी समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर के मंदिरों के दर्शन करेंगे। पुरी के बाद गया आखिरी गंतव्य होगा। जहां विष्णुपद मंदिर के दर्शन होंगे।
वातानुकूलित ट्रेन में 11 थर्ड एसी कोच, एक पेंट्री कार और दो एसएलआर शामिल होंगे। पेंट्री कार से शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा। मनोरंजन के साथ-साथ सार्वजनिक घोषणाओं के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड होंगे। किराए में 33 फीसद रियायत दी गई है। एक यात्री को 17,655 रुपये का भुगतान करना होगा। जिसमें यात्रा, एसी होटलों में ठहरना, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), बसों में सभी स्थानांतरण और दर्शनीय स्थल, यात्रा बीमा और गाइड की सेवाएं शामिल हैं। किसी भी जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेब पोर्टल पर बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है।