Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rail Coach Restaurant opens at Aligarh Railway Station

Aligarh: बिना सफर लें ट्रेन में खाने का अनोखा मज़ा, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ रेल कोच रेस्टोरेंट

Sat, 18 Oct 2025 05:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 05:13 PM IST
सार

एक पुराने कोच को अंदर से पूरी तरह एक शानदार रेस्टोरेंट में बदल दिया गया है। यह रेस्टोरेंट अलीगढ़ जंक्शन के सिटी साइड स्थित प्लेटफार्म पर खड़ा है। रेस्टोरेंट में बैठकर खाने-पीने का अनुभव बिल्कुल वैसा ही है, जैसा चलती ट्रेन में बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना।

विज्ञापन
Rail Coach Restaurant opens at Aligarh Railway Station
रेल कोच रेस्टोरेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

अगर आप बिना ट्रेन का सफर किए ही ट्रेन में यात्रा के दौरान खाने-पीने का मजा लेना चाहते हैं, तो अब यह मुमकिन है। अलीगढ़ जंक्शन के सिटी साइड स्थित प्लेटफार्म पर 17 अक्तूबर को एक अनोखे रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई। इस रेस्टोरेंट का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने किया।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए एक पुराने कोच को अंदर से पूरी तरह एक शानदार रेस्टोरेंट में बदल दिया गया है। यह रेस्टोरेंट अलीगढ़ जंक्शन के सिटी साइड स्थित प्लेटफार्म पर खड़ा है। रेस्टोरेंट में बैठकर खाने-पीने का अनुभव बिल्कुल वैसा ही है, जैसा चलती ट्रेन में बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना। यह पहल न केवल अलीगढ़ के लोगों को एक नया और रोमांचक डाइनिंग अनुभव देगी, बल्कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए भी एक सुविधाजनक और आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

रेल कोच रेस्टोरेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रेल कोच रेस्टोरेंट उन रेल प्रेमियों और आमजन के लिए एक बेहतरीन जगह बन गया है, जो रेलवे की यादों को ताजा करते हुए लजीज खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इस अवसर पर बनी सिंह, नंदा बाबू, रूपेश पाठक, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed