{"_id":"68283d11746629ef2809b931","slug":"raid-on-center-point-spa-center-in-aligarh-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raid on spa center: सेंटर प्वाइंट के स्पा सेंटर पर छापा, पांच युवतियां पकड़ीं, इलाके में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raid on spa center: सेंटर प्वाइंट के स्पा सेंटर पर छापा, पांच युवतियां पकड़ीं, इलाके में मची अफरातफरी
Sat, 17 May 2025 01:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 May 2025 01:09 PM IST
सार
समद रोड स्थित रिलेक्स स्पा सेंटर पर गश्त के दौरान अधिकारियों की नजर गई। आए दिन स्पा सेंटरों को लेकर सूचनाएं मिलती रहती हैं। इसलिए महिला थाने से फोर्स बुलाकर पुलिस टीम इस स्पा सेंटर में घुस गई। उस वक्त वहां सिर्फ पांच युवतियां थीं। जिन्हें महिला थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
स्पा सेंटर प्रतीकात्मक
- फोटो : Free Pik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट पर संचालित एक स्पा सेंटर पर 16 मई देर शाम पुलिस ने अचानक छापा मारा। इस दौरान स्पा में कोई पुरुष और आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। वहां पांच युवतियां मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए महिला थाने ले जाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
देर शाम सीओ तृतीय अभय पांडेय की अगुवाई में पुलिस गश्त कर रही थी। अचानक से समद रोड स्थित रिलेक्स स्पा सेंटर पर अधिकारियों की नजर गई। आए दिन स्पा सेंटरों को लेकर सूचनाएं मिलती रहती हैं। इसलिए महिला थाने से फोर्स बुलाकर पुलिस टीम इस स्पा सेंटर में घुस गई। उस वक्त वहां सिर्फ पांच युवतियां थीं। जिन्हें महिला थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
सीओ तृतीय ने बताया कि छापे में वहां कोई पुरुष या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। मौके से मिलीं युवतियों ने बताया कि वे यहां काम करती हैं। युवतियों से पूछताछ की जा रही है। उनके परिजनों को बुलाया गया है। उन्हें उनके सुपुर्द किया जाएगा। इस छापे का उद्देश्य आए दिन होने वाली शिकायतों के क्रम में जांच करना था।
विज्ञापन