फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rahul Gandhi reached Pilakhna in Aligarh

Hathras Stampede: राहुल गांधी अलीगढ़-हाथरस में पीड़ित परिवारों से मिले, बोले- संसद में उठाएंगे मामला

Fri, 05 Jul 2024 07:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 07:55 AM IST
सार

राहुल गांधी पहले अलीगढ़ में अकराबाद के पिलखना गांव आए। वहां पर मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद हाथरस पहुंच गए। वहां भी हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Rahul Gandhi reached Pilakhna in Aligarh
हाथरस में राहुल गांधी पीड़ित परिजनों से बात करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखना आए। यहां उन्होंने हाथरस हादसे के चारों मृतकों के परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। राहुल गांधी वहां से हाथरस ग्रीन पार्क पहुंचे, जहां पर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा राहुल गांधी खैर पहुंचे, खैर कांग्रेस कमेटी ने सुभाष चौक पर जोरदार स्वागत किया। वहां के बाद राहुल गांधी अकराबाद के पिलखना गांव पहुंच गए। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ, पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात है। राहुल गांधी ने हाथरस सत्संग हादसे के चारों मृतकों मंजू पत्नी छोटे लाल, पंकज पुत्र छोटे लाल, प्रेमवती और शांति देवी पत्नी विजय सिंह के घर पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और घटना को दुखद बताया। सत्संग में हुई भगदड़ की घटना के बारे में जानकारी की। राहुल गांधी ने कहा कि मामले को संसद में उठाया जाएगा, कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है। उनके साथ में कांग्रेस-सपा के पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलखना गांव में सुरक्षा बलपिलखना से 8 :05 बजे चलकर राहुल गांधी हाथरस स्थित नबीपुर, ग्रीन पार्क 9 :02 बजे पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे में मृतक आशा देवी, मुन्नी देवी ओर ओमवती के परिजनों से मुलाकात की। वह परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद हैं।
 

मीडिया से मुखातिब हुए राहुल गांधी

9:30 बजे राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की। राहुल गांधी ने  कहा कि प्रदेश सरकार को दिल खोलकर गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए । परिजनों ने बताया है कि प्रशासन की ओर से हादसे की जगह पर मुकम्मल इंतजाम नहीं थे, इस वजह से यह हादसा हुआ। मुआवजा सरकार को जल्द से जल्द देना चाहिए। राहुल गांधी हाथरस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed