Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raging in Aligarh Muslim University

भाजपा विधायक के पौत्र से रैगिंग को लेकर एएमयू में हंगामा

Thu, 29 Aug 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raging in Aligarh Muslim University
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विदेशी भाषा विभाग में जिले के बरौली क्षेत्र से भाजपा विधायक दलवीर सिंह के पौत्र के साथ रैगिंग को लेकर हंगामा हो गया। उनके साथ गाली गलौज के अलावा एक अन्य छात्र के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। प्रॉक्टर ने विभाग की एंटी रैगिंग कमेटी को जांच सौंप दी है। पीड़ित छात्र ने एएमयू के प्रॉक्टर ऑफिस के साथ ही थाना सिविल लाइन में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक के पौत्र विजय कुमार सिंह पुत्र स्व. राकेश कुमार सिंह ने इसी वर्ष एएमयू के विदेशी भाषा विभाग में स्पेनिस प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है। वे बुधवार को पहले दिन क्लास करने गए थे। सुबह 10:50 से 11:40 बजे तक क्लास चलनी था, लेकिन शिक्षक करीब 11:15 बजे क्लास से निकल गए। विजय सिंह का आरोप है कि करीब 15-20 सीनियर छात्र-छात्राएं क्लास रूम में पहुंचे और अपमानजनक रूप से पेश आए। छात्रों को खड़ा कराकर नाम, पता आदि पूछने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि वह अभद्र तरीके से पेश आ रहे थे। विजय सिंह ने रैगिंग का विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई एवं दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने प्रॉक्टर एवं अन्य अधिकारियों को फोन पर घटना की सूचना दी। विजय सिंह का कहना है कि सूचना के बाद प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य पहुंचे और सीनियर छात्रों को बाहर लेकर चले गए। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। करीब एक घंटे बाद जब वह दोबारा क्लास में गए तो पहले से ही काफी छात्र मौजूद थे। उनके साथ गाली गलौज करने लगे। एक छात्र ने कहा कि अजय सिंह क्या कम था कि एक और आ गया। अजय सिंह पीड़ित छात्र विजय सिंह के बड़े भाई हैं। वह एएमयू में एमलिब के छात्र हैं और फरवरी 2019 में हुए हंगामे के मामले में निलंबित चल रहे हैं। विजय सिंह ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्रॉक्टर ऑफिस एवं थाना सिविल लाइन में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड को देखकर छात्रों को चिह्नित किया जा सकता है। सामने आने पर वह छात्रों को पहचान भी सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपी छात्रों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि एएमयू की छवि धूमिल न हो। हालांकि एएमयू प्रॉक्टर अभी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं कि विजय सिंह के साथ रैगिंग हुई है या नहीं।
छात्र विजय सिंह की शिकायत को जांच के लिए एंटी रैगिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- प्रो. अफीफुल्लाह खान, प्रॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed