{"_id":"6acaaeb1dfa49a116e0a7a33","slug":"raghuvar-crossed-the-saryu-cheers-of-victory-resounded-across-the-tranquil-lake-aligarh-news-c-2-gur1004-1087149-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रघुवर उतरे सरयू पार, अचल सरोवर पर गूंजी जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रघुवर उतरे सरयू पार, अचल सरोवर पर गूंजी जय-जयकार
Sun, 11 Oct 2026 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
सरयू पार लीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : samvad
चारों ओर बिखरी सतरंगी आभा, जगमगाता अचल सरोवर और गूंजते जय श्रीराम के जयकारे। शनिवार शाम श्रीरामलीला महोत्सव के तहत सरयू पार लीला के मंचन के हजारों श्रद्धालु गवाह बने। अलीगढ़ के साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग लीला देखने पहुंचे। अचल सरोवर में चल रही नाव में जैसे ही श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के स्वरूप सवार हुए तो त्रेतायुग की झांकी साकार हो उठी।
श्री गोशाला कमेटी की ओर से आयोजित लीला में प्रभु श्रीराम, माता सीता और अनुज लक्ष्मण के स्वरूपों के सरयू तट पर पहुंचते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। प्रभु की एक झलक पाने के लिए दर्शक आतुर नजर आए।
इससे पूर्व श्रीराम और केवट के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। केवट ने प्रभु से कहा कि वे लोगों को भवसागर से पार लगाते हैं और वह नदी पार कराता है। जब दोनों का काम ही लोगों को पार लगाना है, तो वह प्रभु से उतराई कैसे ले सकता है। केवट की भक्ति और समर्पण का यह दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
अचल सरोवर की छटा ने मोहा मनसरयू पार लीला के लिए दुल्हन की तरह सजे अचल सरोवर परिसर की अविरल छटा पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे इस नजारे को मोबाइल फोन में कैद करते हुए व झांकियों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
आरती व पूजन के साथ शुभारंभ
प्रभु श्रीराम का पूजन व आरती एसपी सिटी आदित्य बंसल, राजेश मित्तल, रसिक बिहारी रसिक टावर, राजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल ने किया। अचल सरोवर पर महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की आरती कर सरयू पार लीला का शुभारंभ किया। मौके पर अध्यक्ष विमल अग्रवाल, सचिव अरविंद अग्रवाल, टीएन मित्तल एडवोकेट, अन्नू बीड़ी, ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, संयम पाराशर, आकाश अग्रवाल, सीए पीयूष अग्रवाल, राजेश गर्ग, अर्जुन गोविल, भव्य अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कमल अरोड़ा आदि थे।