फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Radiology closed in Deendayal Hospital crisis on ICU too

Aligarh News: दीनदयाल अस्पताल में रेडियोलॉजी बंद, आईसीयू पर भी संकट, भटक रहे मरीज

Mon, 13 Feb 2023 03:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 03:32 PM IST
सार

दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग पूरी तरह बंद हो गया है और उसके आईसीयू संचालन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यहां से चार विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों का कार्यमुक्त किया जाना है।

विज्ञापन
Radiology closed in Deendayal Hospital crisis on ICU too
विधायक अनिल पराशर ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है, मगर डॉक्टरों की कमी लगातार परेशानी का सबब बन रही है। दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग पूरी तरह बंद हो गया है और उसके आईसीयू संचालन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यहां से चार विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों का कार्यमुक्त किया जाना है, जबकि उनके स्थान पर किसी नए की तैनाती नहीं की गई है। 

विज्ञापन


जून 2022 में प्रदेश स्तर पर डॉक्टरों के तबादले का क्रम शुरू हुआ। उस वक्त जिले से भी डॉक्टरों के तबादले किए गए। इसके बाद नए डॉक्टरों के मिलने में अभी तक बाधा है। जो विषय विशेषज्ञ यहां से स्थानांतरित किए गए, उनके स्थान पर नई तैनाती नहीं की गई। पिछले दिनों संविदा पर जरूर कुछ डॉक्टर आए है।
विज्ञापन


दीनदयाल अस्पताल के 4 विषय विशेषज्ञ कार्यमुक्त नहीं किए गए थे। अब उन्हें शासन के निर्देश पर अपर निदेशक ने कार्यमुक्त कर दिया है। अगर ऐसा न किया जाता तो उनकी तनख्वाह निकलने में दिक्कत होती। इससे रेडियोलॉजी विभाग में काम पूरी तरह बंद हो गया। अल्ट्रासाउंड आदि नहीं हो सकेंगे। इसी तरह हड्डी रोग व कॉर्डियोलॉजी विशेषज्ञ के कार्यमुक्त होने के कारण आईसीयू के संचालन में भी दिक्कत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 38 वेंटिलेटर बेड का आईसीयू है, लेकिन 10 बेड पर ही मरीजों को सेवाएं दी जा सकती हैं। एक एनेस्थेटिक व दो मेडिकल अफसर तैनात हैं। बाकी जरूरत पर अन्य विषय विशेषज्ञ तलब किए जाते हैं। मात्र 6 स्थायी व 6 संविदा डॉक्टरों के सहारे इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं चल रही हैं।

डॉक्टर न होने के कारण आईसीयू संचालन में दिक्कत आ रही है, जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है। रेडियोलॉजी पूरी तरह बंद हो गई है। कॉर्डियोलॉजी और हड्डी रोग का काम भी प्रभावित होगा। नेत्र रोग में सहायकों के जरिये काम चलाया जाएगा। डॉक्टरों के लिए लगातार शासन व स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।- डॉ. अनुपम भाष्कर, सीएमएस दीनदयाल अस्पताल


ये डॉक्टर किए गए कार्यमुक्त

  • डा.एसके उपाध्याय, हड्डी रोग विशेषज्ञ
  • डा.जगमोहन शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट
  • डा.संजय कुमार सिंघल, कॉर्डियोलॉजिस्ट
  • डा.श्वेता रानी, दंत रोग विशेषज्ञ


विधायक ने किया दीनदयाल अस्पताल का निरीक्षण
विधायक अनिल पाराशर ने रविवार सुबह दीनदयाल अस्पताल गए का निरीक्षण किया।  उन्होंने कहा कि आलम ये है कि सीएमएस अस्पताल परिसर में नहीं रहते। आईसीयू में एनेस्थेटिक एक घंटे बाद आए। देहात के सीएचसी-पीएचसी पर विषय विशेषज्ञ तैनात हैं। उन्हें जिला स्तर के अस्पतालों में क्यों नहीं लगाया जा रहा। यह स्थानीय अधिकारियों की अपनी हठधर्मिता का परिचय है। शासन स्तर से डॉक्टरों के लाने का वे अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। मरीजों को अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो इसके लिए स्थानीय अफसर जिम्मेदार होंगे। जवाबदेहों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed