फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pushkar is playing in African Premier League

अफ्रीकन प्रीमियर लीग में खेल रहे अलीगढ़ के पुष्कर

Sun, 28 Mar 2021 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pushkar is playing in African Premier League
पुष्कर शर्मा - फोटो : CITY OFFICE
इकराम वारिस
विज्ञापन

मुंबई की अंडर-16 टीम के कप्तान रहे क्रिकेटर पुष्कर शर्मा को केन्या में हो रही अफ्रीकन प्रीमियर लीग में एल्डोरेट एलीफेंट फ्रेंचाइजी टीम ने खरीदा है। पुष्कर की कप्तानी में टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खेल चुके हैं। वर्तमान में पुष्कर केन्या में रहते हैं। पुष्कर की मां सुषमा शर्मा अलीगढ़ जिले के अतरौली के गांव रुनपन की हैं, जबकि पिता शिवकुमार शर्मा हाथरस जिले के गांव इसेपुर मऊ चिरायल के रहने वाले हैं।

अफ्रीकन प्रीमियर लीग 25 मार्च से शुरू हो गई है, जो 10 अप्रैल तक चलेगी। लीग में डबल राउंड-रॉबिन चरण और एक फाइनल होगा। यह टूर्नामेंट नैरोबी प्रांतीय क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो क्रिकेट केन्या का सहयोगी है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें नैरोबी लायंस, थिका हिप्पोस, एल्डोरेट एलीफेंट, नाकुरु लेपर्ड, मोम्बासा राइनोस और किसुम पायथन हैं। ये टीमें जो देश में विभिन्न काउंटी का प्रतिनिधित्व करती हैं। लीग में केन्या, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत सहित कई देशों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। पुष्कर जब 6 साल के थे, तब उन्होंने अपने पिता से बल्ला पकड़ना सीखा था। एक क्रिकेटर के रूप में पुष्कर अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed