{"_id":"694c5266daba83dcc60a723e","slug":"puran-was-pushed-into-the-ganges-by-his-brother-in-laws-friend-aligarh-news-c-108-1-atl1002-103540-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: समधी के साथी ने दिया था पूरन को गंगा नदी में धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: समधी के साथी ने दिया था पूरन को गंगा नदी में धक्का
Thu, 25 Dec 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदियाना रामपुर निवासी पूरन सिंह को समधी महेंद्र सिंह के साथी गिरधारी ने मिठनपुर की सीमा पर पुल से गंगा नदी में धक्का दिया था। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकारा कि गाली देने और झगड़ा करने पर उसे गुस्सा आ गया था। बुधवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पूरन की बेटी गांव धोबई थाना सहसवान जिला बदायूं निवासी महेंद्र सिंह के बेटे को ब्याही है। रविवार को महेंद्र सिंह अपने साथी गिरधारी के साथ गांव चंदियाना रामपुर आया था। यहां से उसी दिन शाम करीब चार बजे दोनों पूरन को साथ लेकर ट्रैक्टर से धोबई के लिए निकले। एसओ धर्मेंद्र पंवार के अनुसार पुलिस की पूछताछ में गिरधारी ने बताया कि पहले चंदियाना रामपुर गांव में ही तीनों ने शराब पी। इसके बाद सांकरा में पहुंचकर शराब पी। फिर संभल जिले में पड़ने वाले गांव मिठनपुर की सीमा पर गंगा नदी के पुल पर रात करीब नौ बजे तीसरी बार तीनों ने शराब पी। गिरधारी ने बताया कि वहां पर पूरन गाली देने लगा।
गाली-गलौज के बीच तीनों ट्रैक्टर से नीचे उतर आए। महेंद्र सिंह ट्रैक्टर के पास दूर खड़े रहे, जबकि वह दोनों गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए पुल पर गंगा नदी के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान गिरधारी ने जोर से धक्का दिया जिससे पूरन गंगा नदी में गिर गए।
विज्ञापन
लापता पूरन की पत्नी रीमा देवी की तहरीर पर पालीमुकीमपुर थाने में समधी महेंद्र सिंह और गिरधारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। उधर बुधवार को भी पीएसी कर्मी मिठनपुर क्षेत्र में करीब चार किलोमीटर दूर तक स्टीमर के जरिये गंगा नदी में लापता पूरन की तलाश करते रहे लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका था। वहीं परिजन भी मिठनपुर क्षेत्र में ही गंगा नदी के किनारे डटे हुए हैं। पत्नी-बेटी सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाकियू के कार्यकर्ताओं ने थाने में किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पालीमुकीमपुर थाने में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की और वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ छर्रा संजीव तोमर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी गिरधारी और पूरन के समधी महेंद्र सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अदालत भेज दिया जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता धरना समाप्त कर लौट गए। पूरन भाकियू कार्यकर्ता नरेश के बहनोई हैं, जिसके कारण संगठन कार्यकर्ताओं में आरोपियों के खिलाफ गुस्सा था। संवाद