फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Punjab police personnel Died on Duty During Vote Counting in Hathras

हार्ट अटैक से पंजाब पुलिस के जवान की मौत, चुनाव मतगणना में ड्यूटी करने आया था हाथरस

Fri, 24 May 2019 11:50 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 24 May 2019 11:50 PM IST
सार

-अचानक सीने में दर्द होने पर उसके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
-कुछ देर चले इलाज के बाद हुई मौत

विज्ञापन
Punjab police personnel Died on Duty During Vote Counting in Hathras
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

हाथरस में मतगणना ड्यूटी को आए पंजाब पुलिस के जवान की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके साथी गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

पंजाब के फरीदकोट से पंजाब पुलिस के जवान हाथरस में लोकसभा चुनाव की मतगणना में ड्यूटी करने के लिए आए थे।

शनिवार को उनकी रवानगी होनी थी। सभी जवान शहर के राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर स्कूल में रुके हुए थे। इसी बीच गुरमीत सिंह पुत्र गुरुबर सिंह निवासी बिरखपुर जनपद श्री मुक्तसर साहिब के सीने में दर्द होने लगा। जिस पर उनके साथी गुरमीत सिंह को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर मौजूद डॉ. सूर्य प्रकाश ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ देर तक चले इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें अलीगढ़ रेफर किए जाने की तैयारी की। इसी बीच गुरमीत सिंह को फिर से अटैक आया और  उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed