फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pumpkin is the cheapest among vegetables

Good News: सब्जियों में सस्ता है कद्दू, सेहत के लिए भी है अच्छा, नियमित सेवन से होते हैं ये फायदे

Sat, 29 Jul 2023 05:28 AM IST
चमन शर्मा रिंकू सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 05:28 AM IST
सार

कद्दू की सब्जी का स्वाद चखने के साथ ही कई लोग इससे हलवा, खीर और रायता आदि कई व्यंजन बनाते हैं। कद्दू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-डी, विटामिन-ई, आयरन, कॉपर, बीटा कैरोटीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

विज्ञापन
Pumpkin is the cheapest among vegetables
कद्दू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलू, गोभी की सब्जी में टमाटर और हरे धनिया की खुशबू महंगी पड़ रही है। इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं। जबकि कद्दू (काशीफल), लौकी और तोरई की कीमत घट गई है, ऐसे में हरी सब्जी जेब पर बोझ नहीं बन रही बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी सबित हो सकती है। 

विज्ञापन


कुछ लोग कद्दू की सब्जी देखकर मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। दरअसल, इसमें फाइबर और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़़ रहे स्तर को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है। बाजार में टमाटर, धनिया, लहसुन, अदरख की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तो कद्दू बाजार में 15-20 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है। 
विज्ञापन


स्वाद के साथ पोषक तत्वों से हैं भरपूर 
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अभिषेक गुप्ता के अनुसार कद्दू की सब्जी का स्वाद चखने के साथ ही कई लोग इससे हलवा, खीर और रायता आदि कई व्यंजन बनाते हैं। कद्दू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-डी, विटामिन-ई, आयरन, कॉपर, बीटा कैरोटीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर पर गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कद्दू खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पेट की गर्मी को शांत करता है। कद्दू में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है। इसके अलावा, इसमें बीटा कैरोटिन होता है, जो प्रोस्टेट कैंसर और कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार होता है। अगर आप गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में कद्दू को शामिल कर सकते हैं। 


दरअसल, इसमें फाइबर काफी मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। वहीं, इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है, जिससे बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है। डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए कद्दू का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। कद्दू का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, कब्ज की समस्या, आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed