{"_id":"672cf3eb9bc36fcaac0fe7a0","slug":"public-meeting-of-cm-yogi-adityanath-and-akhilesh-yadav-in-khair-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर उपचुनाव: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे कल, अखिलेश यादव 14 नवंबर को करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर उपचुनाव: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे कल, अखिलेश यादव 14 नवंबर को करेंगे जनसभा
Fri, 08 Nov 2024 07:34 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 07:34 AM IST
सार
यूपी सीएम योगी खैर उपचुनाव में कल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल खैर में जनसभा करेंगे। वहीं, सपा प्रत्याशी चारू कैन के समर्थन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 14 नवंबर को खैर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा 9 नवंबर को सुबह 11 बजे से खैर कोतवाली के सामने मैदान में होगी, जिसमें एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। जनसभा की व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने बताया कि सपा प्रत्याशी चारू कैन के समर्थन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 नवंबर को खैर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे, लेकिन अभी स्थान और समय तय नहीं है।
विज्ञापन