फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pt. Deendayal Upadhyay's death anniversary

पुण्य तिथि पर श्रद्धा से याद किए गए पं. दीनदयाल

Fri, 12 Feb 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pt. Deendayal Upadhyay's death anniversary
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सफाई करते भजपाई। - फोटो : CITY OFFICE
जनसंघ के संस्थापकों में शामिल पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किया गया। भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान का आयोजन कर जनपद को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जापान हाउस स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण का श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यालय के सामने के रास्ते पर प्लास्टिक चुनकर साफ-सफाई की गई। श्योराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, पंकज पवार, मनोज सिंह, हरेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शशी सिंह, सुरेश सिंह, विजय कुमार सिंह, निशित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : शकुंतला
पूर्व महापौर शकुंतला भारती के आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व महापौर ने कहा कि हमें पं. दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजेंद्र शर्मा, हरजीत, राहुल वर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश गौड़, मनोज वार्ष्णेय, प्रमोद सिंघल आदि मौजूद थे। वार्ड नंबर 53 के पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह नीशू ठाकुर के नेतृत्व में संगम विहार कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। महानगर महामंत्री सुधा सिंह, अंकित चौधरी, लतेश लोधी आदि मौजूद थे। महावीरगंज मंडल महिला मोर्चा की मंत्री रुबी आसिफ खान के घर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की श्रद्धांजलि देते भाजपाई।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की श्रद्धांजलि देते भाजपाई।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed