फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protests against cuts in the budget of minorities

Aligarh News: अल्पसंख्यकों के बजट में कटौती करने पर किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 06 Feb 2023 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Protests against cuts in the budget of minorities
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अल्पसंख्यकों के लिए जारी होने वाले बजट में कटौती के विरोध में रविवार को प्रभात फेरी निकाली, जो पार्टी के कार्यालय से सेंटर प्वाइंट से होते डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क पहुंची। जहां डॉ. धर्मवीर सिंह ने एक विरोध पत्र पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 2023-2024 के केंद्रीय बजट में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के बजट में 38 फीसदी की कटौती की गई है। पिछले साल अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का बजट करीब 5000 करोड़ रुपये था, जिसे अब घटाकर 3097 करोड़ कर दिया गया है। इसी तरह अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए पिछले साल के बजट 2515 को घटाकर 1689 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप कम की गई है। पहले इसका बजट 1425 करोड़ रुपए था, जो अब घटकर महज 433 करोड़ रुपये रह गया है। अल्पसंख्यक छात्रों के लिए योग्यता आधारित छात्रवृत्ति में 87 प्रतिशत की कटौती की गई है। पिछले साल मदरसों के लिए 160 करोड़ रुपये रखे गए थे, जो अब घटकर महज 10 करोड़ रुपये रह गए हैं। हालांकि, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को पिछले साल के 515 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1065 करोड़ रुपये कर दिया गया है। प्रभात फेरी में इकबाल मंद, बलबीर सिंह, एहतिशाम बेग, हरीश चंद लोधी, जैनब शेख, राज किशोर, हबीब असगर, मोहम्मद चमन, रनवीर सिंह, सावित्री सैनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed