फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest for water in indranagar

पानी की समस्या को लेकर इंद्रानगर में प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2021 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Protest for water in indranagar
इंद्रा नगर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
पानी की समस्या को लेकर इंद्रानगर के निवासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महापौर एवं नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। खैर रोड इंदिरा नगर के वार्ड नंबर 2 में कई महीनों से लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं। मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने हाथ में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। लोग काफी गुस्से में थे। महापौर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इंद्रानगर तिराहे पर जाम लगाकर महापौर एवं नगर आयुक्त का पुतला फूंकेंगे। स्थानीय निवासी सतीश मूर्ति ने बताया कि कई महीने से लोग पानी की समस्या से परेशान है। पीने तक का पानी नहीं है। लोग दूसरे मोहल्ले में हैंडपंप से पानी भरने जाते हैं। कई बार नगर निगम से शिकायत भी कर चुके हैं। इस मौके पर गुड्डू माहौर, कमल सिंह, मुनीम, विजय कुमार, देवकी, सोनू माहौर, शांति देवी, मुन्नी देवी, चंद्रकांता देवी, दीपक राज, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed