फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   protest for include kaudiaganj in nagar panchayat

कौड़ियागंज नगर पंचायत में शामिल किए जाने पर विरोध

Mon, 04 Jan 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
protest for include kaudiaganj in nagar panchayat
कौड़ियागंज नगर पंचायत में नगरिया चाहरम पट्टी और शाहगढ़ ग्राम पंचायत को शामिल किए जाने की सुगबुगाहट के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है। दोनों ही ग्राम पंचायत के लोगों के नगर पंचायत में जाने से इंकार कर दिया है। इसके पीछे उन्होंने नगर पंचायत में विकास न होना बताया है। डीएम ने एडीएम प्रशासन को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने नगरिया चाहरम पट्टी और शाहगढ़ ग्राम पंचायत के शामिल किए जाने की मांग को लेकर शासन व सरकार को पत्र लिखा था। इस पत्राचार के बाद शासन ने प्रशासन को सर्वे का आदेश दिया। जैसे ही गांव में सर्वे शुरू हुआ। लोग इसके विरोध में आ गए हैं। नगरिया चाहरम पट्टी के पूर्व प्रधान सतेंद्र पाल व अन्य 20 लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर डीएम को एक पत्र लिखा है
विज्ञापन

। इसमें उनका कहना है कि शासन द्वारा मांगी गई आख्या के लिए ग्राम पंचायतों में प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सर्वे के लिए आए तो वह जनप्रतिनिधि के दबाव में गलत तथ्यों के साथ रिपोर्ट बना रहे हैं। गांवों में कोई भी शहरी सुविधा नहीं है। नगर पंचायत में शामिल होने से दोनों गांव के विकास में बाधा आएगी। साथ ही सतेंद्र पाल ने बताया कि दोनों गांव की दूरी कौड़ियागंज से 2.5 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़ियागंज नगर पंचायत से सिर्फ दो सौ मीटर दूरी पर रामपुर नगरा में खड़ंजा तक नहीं है। बरातघर 10 साल पहले बना था, उसकी आज तक पुताई नहीं कराई गई है। उसमें पशुओं को बांधा जाता है। इसलिए दोनों गांवों को कौड़ियागंज नगर पंचायत में शामिल नहीं कराना चाहते हैं। शाहगढ़, नगरिया और मॉनीपुर-रायपुर ग्राम पंचायत को मिलाकर एक नगर पंचायत बना दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed