फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest alleging irregularities in Panjiri plant

Aligarh News: पंजीरी प्लांट में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन, 170 समूहों ने 51 लाख लगाए, पर मिला कुछ नहीं

Thu, 25 Jan 2024 03:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Jan 2024 03:11 AM IST
सार

तीस-तीस हजार रुपये की धनराशि 170 समूहों से एकत्रित करके 51 लाख रुपये की धनराशि पंजीरी प्लांट चलाने के लिए दी गई। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी समूह की सदस्यों को न तो इस प्लांट में रोजगार दिया गया और न ही समूहों की धनराशि लौटाई गई।

विज्ञापन
Protest alleging irregularities in Panjiri plant
स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से बात करतीं एसडीएम महिमा राजपूत - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्लाक गोंडा क्षेत्र के गांवों में संचालित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने 24 जनवरी को तहसील के सामने संचालित पंजीरी प्लांट में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। समूहों द्वारा पंजीरी प्लांट में दी गई पूंजी लौटाने की मांग की।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों द्वारा सामूहिक रूप से पूंजी जमा करके तहसील के सामने पंजीरी बनाने का प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट को लेकर ब्लॉक गोंडा के गांवों में संचालित समूह की सदस्यों ने तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि तीस-तीस हजार रुपये की धनराशि 170 समूहों से एकत्रित करके 51 लाख रुपये की धनराशि पंजीरी प्लांट चलाने के लिए दी गई।
विज्ञापन


दो वर्ष बीत जाने के बाद भी समूह की सदस्यों को न तो इस प्लांट में रोजगार दिया गया और न ही समूहों की धनराशि लौटाई गई। पंजीरी प्लांट से चोरी होने का भी आरोप लगाया गया। ग्राम पंचायत कैमथल की समूह सखी कुसुमलता का कहना है कि पंजीरी प्लांट की जांच करके कार्रवाई की जाए। एसडीएम महिमा राजपूत को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed