फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against the murder of paint businessman's wife

अलीगढ़ : पेंट कारोबारी की पत्नी की हत्या के विरोध में जाम-हंगामा, नोकझोंक

Wed, 09 Mar 2022 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Protest against the murder of paint businessman's wife
सुनीता गुप्ता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
देहली गेट के इंदिरानगर-रामनगर में कनवरीगंज के पेंट कारोबारी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता की नृशंस हत्या के दूसरे दिन महिलाएं उबल पड़ीं। शव के अंतिम संस्कार को जाने के बाद महिलाओं ने इंदिरा नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा किया। यहां पुलिस व पूर्व मेयर शकुंतला भारती, भाजपा नेत्री कृष्णा गुप्ता ने जैसे तैसे महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस दिन भर जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम हुए घटनाक्रम के बाद 56 वर्षीय सुनीता गुप्ता का शव पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचा दिया गया था, जहां तड़के पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। इसी बीच खबर पर गोवा से बड़ा बेटा व बहू भी यहां आ गए थे। सुबह होते होते उनके घर परिचितों, रिश्तेदारों और व्यापारियों की भीड़ जमा होने लगी थी। इसी बीच शव को अंतिम संस्कार के लिए रोरावर शमशान ले जाया गया। जैसे ही करीब साढ़े दस बजे अंतिम यात्रा गई। उसके बाद उत्तेजित हुईं महिलाओं ने एकत्रित होकर खैर रोड इंदिरा नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। इसको लेकर पुलिस कतई तैयार न थीं। सड़क पर जाम लगाकर बैठी महिलाएं हंगामा करते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी व खुलासे की मांग करने लगीं। इसी बीच वहां सीओ द्वितीय मोहसिन खान, इंस्पेक्टर देहली गेट प्रमेंद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। महिलाओं को समझाने लगे। खबर पर वहां पूर्व मेयर शकुंतला भारती व भाजपा नेत्री कृष्णा गुप्ता आदि भी पहुंच गए। किसी तरह समझाने के बाद आधा घंटे के प्रयास के बाद जाम खुलवाया गया। महिलाओं को समझा बुझाकर घर भेजा गया। इधर, बड़े बेटे ने मां के शव को मुखागिभन दी है। वहीं परिवार की महिलाओं, बेटों का हाल बेहाल था।
विज्ञापन

जाम पर सवाल उठाने वाले युवक से जमकर नोकझोंक
जाम के दौरान एक युवक आकर उस पर सवाल खड़ा करने लगा। यह सुन महिलाएं उत्तेजित हो गईं। उस युवक से तीखी नोकझोंक हो गई। पूर्व मेयर ने भी उस युवक को जमकर हड़काया। बाद में उसे वहां से पुलिस ने विदा किया। एक बार तो हालात ऐसे बने कि कहीं महिला उसे पीट न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed