फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   protest against sealing

Aligarh News: सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Oct 2026 02:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
protest against sealing
कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी स्रोत स्वयं
अलीगढ़। एडीए की सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा के नेतृत्व में व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापारियों को मनमाने नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में आवासीय क्षेत्रों में दुकान खोलकर व्यापार करने की अनुमति देने, विकसित बाजारों को नियमित करने, ध्वस्तीकरण से प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास और अवैध निर्माण के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में आलोक प्रताप सिंह, हरिकिशन अग्रवाल, संगीता वार्ष्णेय, अरुण गोयल, एमए खान गांधी, संतोष वार्ष्णेय, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed