फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagar nigam will connect drainage

Aligarh News: मैरिस रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत, एक माह में केला नगर से जुड़ेगा जीवनगढ़ नाला

Wed, 21 Oct 2026 01:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam will connect drainage
निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी स्रोत नगर निगम
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माण तेज, नगर आयुक्त ने तय की समयसीमा
विज्ञापन

अलीगढ़। मैरिस रोड और आसपास के इलाकों में जलभराव की दशकों पुरानी समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जीवनगढ़ में बने अंडरग्राउंड नाले को केला नगर चौराहे से जोड़ने के लिए अगले एक माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी को आगामी वर्षा ऋतु में जलभराव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को नगर निगम निर्माण विभाग, सीएनडीएस जल निगम के अधिकारियों और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तकनीकी टीम के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश कुमार को केला नगर चौराहे से नाला निर्माण तत्काल शुरू कराने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 67.94 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज परियोजना-2 पर काम कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत करीब 9.55 करोड़ रुपये की लागत से केला नगर चौराहे से जीवनगढ़ होते हुए जाफरी ड्रेन तक आधुनिक अंडरग्राउंड नाला बनाया जा रहा है। प्री-कास्ट सेगमेंट तकनीक से तैयार किए जा रहे इस नाले का करीब 800 मीटर निर्माण पूरा हो चुका है। अब केला नगर चौराहे से ओपन नाला बनाकर इसे जीवनगढ़ में बने अंडरग्राउंड नाले से जोड़ना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई साल से लंबित इस परियोजना में शेष काम पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने, खुदाई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक लगाने और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना है। लक्ष्य है कि आगामी वर्षा ऋतु से पहले नाला और सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया जाए, जिससे मैरिस रोड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जलभराव के साथ यातायात संबंधी परेशानी से भी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed