फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cover Drive Academy defeats Bhikampur to secure a spot in the final

Aligarh News: कवर ड्राइव अकादमी ने भीकमपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Wed, 21 Oct 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Cover Drive Academy defeats Bhikampur to secure a spot in the final
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
अलीगढ़ अंडर-16 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कवर ड्राइव अकादमी ने भीकमपुर एस्टेट क्रिकेट अकादमी को 64 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


मंगलवार को अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महुआखेड़ा स्थित मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए कवर ड्राइव अकादमी ने 36.3 ओवर में 184 रन बनाए।

कवर ड्राइव के ऋषभ वीके ने 41 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 48 रन बनाए। शौर्य और ओकासा चौधरी ने 36-36 रन का योगदान दिया। भीकमपुर की ओर से कृष्ण ठाकुर और अनंत प्रकाश ने दो-दो विकेट लिए। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीकमपुर की टीम 26.3 ओवर में 120 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

हर्षित राजपूत ने सर्वाधिक 36 रन और कप्तान मुदित कुमार ने 24 रन बनाए। कवर ड्राइव के अर्पित शर्मा व सोहराब बरकाती ने तीन-तीन विकेट लिए।





हमजाह की सात विकेट से जीत
अलीगढ़। सर सैयद अहमद खान क्रिकेट सीरीज के आठवें मुकाबले में हमजाह क्रिकेट अकादमी ने द खान क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। राठगांव स्थित हमजाह क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में रोहित ने चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस जीतकर हमजाह के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी द खान क्रिकेट क्लब की टीम 18.1 ओवर में 87 रन बनाकर आउट हो गई। उस्मान ने 16 और बेहजाद ने 14 रन बनाए। हमजाह की ओर से रोहित ने चार, अयान खान ने तीन और नासिर ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमजाह क्रिकेट अकादमी ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 91 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। निखिल ने नाबाद 32 रन और जीशान ने 29 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed