{"_id":"5df150738ebc3e87a25b43c7","slug":"protest-against-panipat-film-aligarh-news-ali2211289133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत फिल्म पोस्टर फाड़े, प्रदर्शन रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत फिल्म पोस्टर फाड़े, प्रदर्शन रुकवाया
विज्ञापन
फोटो
पानीपत फिल्म के पोस्टर
फाड़े, प्रदर्शन रुकवाया
प्वाइंटर
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह और युवा जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में फिल्म पानीपत में जाट राजा सूरजमल के किरदार को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के विरोध में एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा
जिलाध्यक्ष चौ. सतवीर सिंह ने कहा कि फिल्म में राजा सूरजमल का किरदार बहुत ही गलत तरीके से पेश किया गया है, जो निंदनीय और अक्षम्य है। युवा जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कुछ घटिया मानसिकता के लोग चंद पैसों की खातिर हमारे महापुरुषों का गलत चित्रांकन कर रहे हैं, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं तथा हम यह मांग करते हैं कि इस फिल्म को तत्काल प्रभाव से बैन किया जाए। संघर्ष समिति के सदस्य ज्ञापन देने के बाद मीनाक्षी टाकीज पहुंचे, जहां पर फिल्म का प्रदर्शन चल रहा था। सदस्यों ने टाकीज पर पहुंचकर पोस्टर फाड़ कर जला डाले तथा फिल्म का प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। टाकीज प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर फिल्म का प्रदर्शन किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौ. सत्यवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, राम प्रकाश सिंह चौधरी, भूदेव सिंह, कुंतल चौधरी, रतन सिंह, प्रधान होशियार सिंह, प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा, चंद्रपाल चौधरी, अरविंद चौधरी, जगदीश चौधरी, ज्ञानी चौधरी, गुलवीर चौधरी, डॉ. दुर्गेश सिंह, उदयवीर सिंह, रंजीत चौधरी, प्रिंस, मोहित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सागर चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।